फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   200 quintals of wheat reached the grain market on the first day, the agency bought

Panipat News: पहले दिन अनाज मंडी में पहुंचा 200 क्विंटल गेहूं, एजेंसी ने खरीदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
200 quintals of wheat reached the grain market on the first day, the agency bought
पानीपत। सरकारी खरीद के पहले दिन पानीपत की मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो गई। पानीपत अनाज मंडी में करीब दो सौ क्विंटल और इसराना मंडी में 170 क्विंटल गेहूं पहुंंची। पानीपत अनाज मंडी में पहले दिन ही किसान की गेहूं की खरीद कर ली, जबकि इसराना मंडी में आई गेहूं नमी होने के चलते नहीं खरीदी जा सकी। इस बार गेहूं का उत्पादन कुछ कम रहा है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद के लिए 12 मंडी और खरीद केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को सरकारी खरीद शुरू हो गई। चारों एजेंसियां संबंधित मंडी में पहुंचीं। पानीपत अनाज मंडी में बराना गांव के किसान बृजपाल 11 एकड़ रकबे का करीब 200 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे। एजेंसी ने करीब आधे घंटे में ही गेहूं की खरीद कर ली। इसराना अनाज मंडी में शनिवार को सरकारी खरीद के पहले दिन 170 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। एजेंसियों ने गेहूं में नमी की मात्रा तय मानक से ज्यादा होने से खरीद नहीं की।
विज्ञापन

बराना के किसान बृजपाल ने बताया कि मौसम प्रतिकूल रहा। इसके चलते इस बार उत्पादन कम रहा है। पिछले साल 11 एकड़ में करीब 230 क्विंटल गेहूं निकला था। इस बार इसमें दो सौ एकड़ गेहूं निकला है। मौसम की मार से गेहूं उत्पादन कम हुआ है। कृषि विशेषज्ञों ने भी बारिश से उत्पादन कम होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि की वजह से जिले के किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। हजारों एकड़ रकबे में फसल खराब हो चुकी है। कृषि विभाग के पास करीब पांच हजार एकड़ में गेहूं की फसल में नुकसान की जानकारी दी है। शुक्रवार को बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान कुछ बढ़ गया है। कई जगह गेहूं की फसल दूर से काली नजर आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed