{"_id":"67ad05d33d90162fb1042fa2","slug":"20-thousand-rupees-were-paid-for-informing-about-a-person-who-was-on-the-verge-of-death-panipat-news-c-244-1-pnp1001-132094-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मरने की कगार पर खड़े व्यक्ति के बारे में बताने पर मिलते थे 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मरने की कगार पर खड़े व्यक्ति के बारे में बताने पर मिलते थे 20 हजार
विज्ञापन
पानीपत।
सीआईए थ्री ने मृत्यु की कगार पर खड़े लोगों की बीमा पॉलिसी करवा कर धोखाधड़ी से बीमा पॉलिसी के पैसे हड़पने वाले गिरोह के दूसरे आरोपी को सोमवार देर शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी का साथी पहले गिरफ्तार हो चुका है। यह दोनों बीमा कंपनी के जांच अधिकारी के साथ मिलकर इन वारदात को अंजाम दे रहे थे। जांच अधिकारी को भी हड़पी गई राशि में से 20 से 30 प्रतिशत राशि दी जाती थी। अब पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
सीआईए थ्री प्रभारी विजय ने बताया कि उनकी टीम ने हरि नगर, जींद निवासी सलीम को गिरफ्तार किया है। सलीम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी कुलदीप को ऐसे व्यक्ति ढूंढकर देता था जो मरने की कगार पर हों। फिर वह बीमार कंपनी के जांच अधिकारी के साथ मिलकर उसको फिट दिखाकर उसका लाखों का बीमार करते थे। व्यक्ति की मौत हो जाने पर वह बीमा कंपनी से पैसे हड़पते थे। एक केस कुलदीप को देने पर उसे 20 हजार रुपये मिलते थे। बीमा करने के बाद कुलदीप मृतक के परिवार की बैंक पास बुक व डेबिट कार्ड अपने पास रखता था। पॉलिसी धारक की मृत्यु होने के बाद आरोपी क्लेम लेने के लिए किट की मदद से नामिनी से ओटीपी लेकर पैसे निकाल लेता था। पुलिस ने आरोपी एल्डिको निवासी कुलदीप को नवंबर 2024 में गिरफ्तार किया था। उसके पास से विभिन्न बैंकों के 14 डेबिट कार्ड, एक पास बुक, चार चेक बुक, 17 बीमा पॉलिसी स्कीम के फार्म, दो कलेम फार्म, एक पेन कार्ड व पांच मृत्यु प्रमाण पत्र बरामद किए थे।