फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   20 teams landed in the field, samples for 520 people including 260 children

20 टीमें फील्ड में उतरीं, 260 बच्चों समेत 520 लोगों के लिए सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
20 teams landed in the field, samples for 520 people including 260 children
पानीपत। सेरोलॉजिकल सर्वे के दौरान सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी - फोटो : Panipat
जिले में तीसरे सीरो लॉजिकल सर्वे के दूसरे दिन वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की 20 टीमें फील्ड में उतरीं। टीमों ने 13 कलस्टर से 520 सैंपल लिए। इनमें 260 सैंपल 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, 208 सैंपल 10-17 के आयु वर्ग और 52 सैंपल 6-10 तक की आयु वालों के लिए गए हैं। टीमें शनिवार तक 2 हजार लोगों के सैंपल लेंगी। इन सैंपलों को पंचकूला मुख्यालय भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को टीमों ने एल्डीको, हरिसिंह कॉलोनी, वार्ड-23, वार्ड-15, राजनगर, समालखा के वार्ड-14 व 13, पावटी, अहर, इसराना, खंडरा व बापौली से लोगों के सैंपल लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग को इस बार बेहतर परिणाम की उम्मीद भी है, क्योंकि जिले में 65 प्रतिशत लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।
विज्ञापन

सैंपल लेने से पहले पूछे गए ये सवाल
क्या आपको मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर रोग है।
आप क्या व्यवसाय करते हैं।
किसी कोरोना संक्रमित से संपर्क में रहे हैं।
आपके परिवार में कितने सदस्य, किस आयु के हैं।
आप पिछले 30 दिनों में किसी दूसरे शहर तो नहीं गए।
कोई बाहरी व्यक्ति घर में आकर 15 मिनट से अधिक रहा।
एक माह के अंतराल में हुई कोई बीमारी।
वीरवार को 13 कलस्टर से 520 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब तक टीमें 640 लोगों के सैंपल ले चुकी हैं। शनिवार तक 1360 और लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। 20 टीमें सीरो लॉजिकल सर्वे के लिए फील्ड में उतरी हैं। सैंपलों की रिपोर्ट मुख्यालय से जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. ललित वर्मा, नोडल अधिकारी सीरो लॉजिकल सर्वे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed