फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   20 roadways buses contaminated in three months, problems for passengers increased

Panipat News: रोडवेज की तीन महीने में 20 बसें कंडम, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
20 roadways buses contaminated in three months, problems for passengers increased
पानीपत। रोडवेज डिपो में बसों की भारी कमी हो गई है। बात पिछले तीन महीने की करें तो करीब 20 बसें कंडम हो चुकी हैं। ऐसे में 188 बसों के बेड़े में अब 124 बसें रह गई हैं। इनमें रोडवेज की खुद की 94 और 30 बसें लीज की हैं। इन बसों के साथ यात्रियों को सुविधा देना मुश्किल नजर आ रहा है। हाल यह है कि लोकल रूटों के अलावा अंतर जिला व शहरों के रूटों पर निजी वाहनों की कतार लगी हुई हैं।
विज्ञापन

पानीपत डिपो में 188 बसों की जरूरत है। ऐसे में यात्रियों को समय पर बस मिल रही थी। पिछले तीन महीने में करीब 20 बसें कंडम घोषित की गई हैं। इन बसों को अब रूट पर नहीं चलाया जा रहा है। अब 124 बस यात्रियों के लिए नाकाफी हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
लोकल रूटों पर बसों की मारामारी
रोडवेज लंबी दूरी के रूटों पर बस चलाने को प्राथमिकता देता है। इसका बड़ा कारण इन रूटों पर रोडवेज को अच्छी आमदनी होना है। यहां से पंजाब, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, हल्दवानी व हरिद्वार समेत कई प्रमुख रूट हैं। ऐसे में लोकल रूट प्रभावित हो रही हैं। जिले के कई गांवों के रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के बाद भी पर्याप्त बसें नहीं हैं। ऐसे में यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। गढ़ी भल्लौर निवासी इंद्र सिंह और ताजपुर निवासी रणबीर सिंह ने बताया कि गांव से पहले समालखा व पानीपत से रोडवेज बस आती थी। ऐसे में शहर में आना-जाना आसान होता था। अब बस नहीं आती। ऐसे में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

डिपो शहर से बाहर जाने पर भी बढ़ी मुकिश्लें
रोडवेज डिपो को शहर से बाहर सिवाह गांव में शिफ्ट कर दिया है। पहले बस अंदर शहर में आती थी। अब बसों को एलिवेटेड हाईवे से गुजारा जा रहा है। शहर में आने वाले यात्रियों को जीटी रोड टोल प्लाजा या फिर सिवाह बस स्टैंड पर उतरना पड़ता है। यात्रियों को इससे आगे शहर में आने के लिए 20 रुपये अतिरिक्त किराय देना पड़ता है। हालांकि रोडवेज ने पांच ई-बस सिवाह बस स्टैंड से जीटी रोड टोल प्लाजा तक चला रखा है, लेकिन यात्रियों की समस्या कम नहीं हो रही हैं।


वर्जन :
डिपो में 20 बसे पिछले तीन महीने में कंडम हुई हैं। निदेशालय से बसों की मांग की गई है। इसको हर बार बैठक में भी रखा जाता है और पत्र व्यवहार भी किया जाता है। डिपो में विधानसभा चुनाव के बाद नई बसें मिलने की उम्मीद है।
विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed