फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   20 lakh extortion sought in the name of Lawrence Bishnoi and Kala Jathedi

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी के नाम पर कपड़ा व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
20 lakh extortion sought in the name of Lawrence Bishnoi and Kala Jathedi
पानीपत। मॉडल टाउन के विराट नगर निवासी एक कपड़ा व्यापारी से कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी के नाम पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। बदमाश ने रविवार की देर शाम दो बार फोन किया और सोमवार दोपहर 12 बजे तक रंगदारी की रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध पीड़ित कपड़ा व्यापारी की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही एसपी के निर्देश पर व्यापारी की सुरक्षा के लिए गनमैन मुहैया कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में विराट नगर निवासी संदीप गोयल ने बताया कि वह गांव आसन कलां में कपड़ा बुनने का व्यापार करता है। रविवार को उसके नंबर पर धमकी भरी कॉल आई। फोन करने वाले बदमाश ने उससे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उसने बदमाश को मिलकर बात करने के लिए कहा तो आरोपी ने मना कर दिया। साथ ही कहा कि 27 जून को दोपहर 12 बजे कॉल करेंगे, तब तक रुपयों का इंतजाम कर लेना। रुपये न देने और पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। व्यापारी की ओर से नाम पूछने पर बदमाश ने काला जेठड़ी और लॉरेंस बिश्नोई बताया। फोन पर रंगदारी मांगे जाने और धमकी मिलने से परिवार में डर का माहौल है। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सभी सहमे हुए हैं। मामले की जांच के लिए मॉडल टाउन डीएसपी संदीप सिंह के नेतृत्व में पांच टीमें गठित की गई हैं। इसमें मॉडल टाउन थाना, तीनों सीआईए और साइबर सेल की संयुक्त टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टीमें गहनता से मामले की जांच में जुटी हुई हैं, किसी भी सूरत में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप सिंह, डीएसपी, पानीपत।
12 अंकों वाले नंबर से आई कॉल
पीड़ित ने बताया कि बदमाश ने रविवार को दो बार 12 अंक वाले नंबर 977980482183 से कॉल की। पहली बार देर शाम सात बजकर 20 मिनट पर और दूसरी बार सात बजकर 27 मिनट पर कॉल आई थी। बताया जा रहा है कि ये विदेशी नंबर हो सकता है, इसके अलावा ऐसा नंबर एप्लीकेशन से भी जनरेट हो रहे हैं। पानीपत में एप्लीकेशन से नंबर जनरेट कर रंगदारी मांगने के इससे पहले भी दो मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed