{"_id":"691e34ec8d578f201e06d3f3","slug":"20-houses-without-power-for-17-hours-panipat-news-c-244-1-pnp1001-147426-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 20 घरों में 17 घंटे तक बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 20 घरों में 17 घंटे तक बाधित रही बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। जौरासी रोड पर मंगलवार की रात किसी ने वन विभाग के सफेदे का एक पेड़ काट दिया जिससे यह पेड़ बिजली की लाइनों पर गिर गया। इससे आसपास की बिजली गुल हो गई।
बिजली न आने के कारण 20 घरों में ब्लैक आउट की स्थिति बनी रही। करीब 17 घंटे तक लोगों को बिजली न आने पर समस्याओं से जूझना पड़ा। हालांकि पेड़ काटने का मामला एसडीएम के पास पहुंचा। कॉलोनीवासियों रमेश और इंद्र सिंह ने बताया कि जौरासी रोड पर एक गली के मोड़ पर रात करीब 1:30 बजे वन विभाग के करीब 25 से 30 फुट लंबाई व ढाई फीट की चौड़ाई में खड़े सफेदे के पेड़ को काट दिया गया। अगले दिन सुबह के समय वन विभाग का बेलदार मौके पर पहुंचा। मामला एसडीएम के संज्ञान में लाया गया।