{"_id":"686af505a311dacf8e00ab34","slug":"20-days-have-passed-no-trace-of-one-month-old-girl-panipat-news-c-244-1-pnp1012-139881-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 20 दिन बीते, एक माह की बच्ची का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 20 दिन बीते, एक माह की बच्ची का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में विकास नगर एनएफएल के पास झुग्गी में रह रहे परिवार की एक माह की बच्ची का 20 दिन पहले घर से अपहरण हो गया था। जिसके बाद से ही पुलिस लगातार बच्ची की तलाश कर रही है।
सीआईए की टीमों को भी बच्ची की तलाश में लगाया गया था। पुलिस ने 400 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही 10 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ भी की। लेकिन बच्ची के बारे में कोई भी सुराग नहीं लगा। बीते 16 जून को बिहार के नालंदा जिले के पथरौरा निवासी बलराम कुमार की एक माह की बच्ची का झुग्गी से अपहरण हो गया था। उनका कहना था कि दोनों बच्चियों को झोपड़ी के एक तख्त पर लेटाकर उसकी पत्नी बर्तन धोने चली गई थी। रात को करीब 11 बजे वह भी लघु शंका के लिए चला गया।
इसी बीच झुग्गी के अंदर से कोई एक माह की बच्ची का अपहरण कर ले गया था। जिसके बाद से ही पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है। ब्यूरो