फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   2 died and 1 injured in road accident at Panipat

Panipat Accident: कैंटर ने मारी बाइक को टक्कर, दो लोगों की हुई मौत और एक घायल

Sat, 03 May 2025 10:38 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 03 May 2025 10:38 PM IST
सार

पानीपत में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया। 

विज्ञापन
2 died and 1 injured in road accident at Panipat
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोहाना रोड पर शनिवार को एनएफएल नाके के पास एक कैंटर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान कश्यप कॉलोनी निवासी नीरज उम्र 21 साल और विजय उम्र 25 साल के तौर पर हुई है। वहीं, घायल सोनू का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। कश्यप कॉलोनी निवासी विजय, नीरज और सोनू महराना गांव की एक फैक्टरी में सफाई का काम करते थे। शनिवार को काम खत्म होने के बाद तीनों एक बाइक से घर लौट रहे थे। एनएफएल नाके के पास सामने से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने नीरज और विजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोनू का इलाज जारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाए हैं। कैंटर में सीएनजी सिलेंडर लदे थे। हादसे की खबर से कश्यप कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और कॉलोनी के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ काम करते थे तीनों

नीरज के चाचा नवीन ने बताया कि नीरज, विजय और सोनू पिछले छह महीनों से एक ही फैक्टरी में काम कर रहे थे। वे रोजाना एक साथ मोटरसाइकिल से काम पर जाते और शाम साढ़े चार बजे लौटते थे। नीरज के परिवार में मां और दो भाई हैं, जबकि विजय के परिवार में एक बड़ा भाई और छोटी बहन हैं।

मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमहेंद्र सिंह ने बताया एनएफएल नाके के पास कैंटर की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत हुई है। एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाए गए हैं। कैंटर को कब्जे में लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed