फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   2 crore extortion money demanded from JJP leader

Panipat News: जजपा नेता से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी

Sun, 21 Jun 2026 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 21 Jun 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
2 crore extortion money demanded from JJP leader
पानीपत। शहर की बिशनस्वरूप कॉलोनी निवासी जजपा नेता से फोन पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी की रकम न देने पर पीड़ित अधिवक्ता और उनके पूरे परिवार को गोलियों से भूनने और जान से मारने की धमकी दी गई है। खुद को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताने वाले बदमाश और अधिवक्ता के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो और ऑडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित अधिवक्ता ने मामले की लिखित शिकायत थाना शहर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

अमन मान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले कुछ समय से उनके मोबाइल फोन पर लगातार अलग-अलग इंटरनेशनल (विदेशी) नंबरों से कॉल आ रही थीं। शुरुआत में उन्होंने इसे अनजाना नंबर समझकर गंभीरता से नहीं लिया और कई कॉल्स को डिस्कनेक्ट भी कर दिया। इसके बाद 23 मई को एक बार फिर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। इस बार जब उन्होंने फोन उठाया, तो सामने वाले शख्स ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा ग्रुप का गुर्गा बताते हुए सीधे दो करोड़ रुपये की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed