फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   2 committed suicide in hotel room at Panipat

Panipat: सैलून संचालक और किशोर ने होटल के कमरे में खाया जहर, दोनों की मौत, पुलिस कर रही जांच

Tue, 16 Sep 2025 05:17 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 16 Sep 2025 05:17 PM IST
सार

 सैलून संचालक और उसके पास काम सीखने वाले 17 साल के लड़के ने होटल के कमरे में जहर खाकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के कमरे को सील कर दिया। 

विज्ञापन
2 committed suicide in hotel room at Panipat
पानीपत सुसाइड मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के पिल्लू खेड़ा के सैलून संचालक अश्वनी उम्र 40 साल और उनके पास काम सीख रहे कुरुक्षेत्र के सेक्टर-8 निवासी 17 साल के किशोर ने पानीपत के असंध रोड स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों एक ही कमरे में रुके थे। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने होटल का कमरा सील कर दिया है। दोनों में किसी के भी परिजन ने मौत के बारे में कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


कैथल सेक्टर-8 निवासी राजेंद्र ने बताया कि उनका बेटा जीवन पिल्लू खेड़ा अश्वनी के सैलून पर छह माह से काम सीख रहा था। सैलून पर अश्वनी के जीजा भी काम करते हैं। सोमवार दोपहर को अश्वनी कुरुक्षेत्र जाने को कह रहा था। जीवन भी उसके साथ आ गया। दोनों कुरुक्षेत्र के बजाय पानीपत आ गए। दोनों ने असंध रोड के होटल डीएनओ में सोमवार शाम साढ़े तीन बजे कमरा किराये पर लिया। इसके बाद दोनों कमरे में ही रहे।
विज्ञापन


 रात करीब 12 बजे होटल के कमरे में कुछ हलचल हुई तो कर्मचारियों ने दरवाजा खुलवाया। कमरे में अश्वनी अचेत अवस्था में था और जीवन भी नशे की हालत में लग रहा था। होटल के कर्मचारियों ने तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी और दोनों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान अश्वनी और जीवन की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। होटल के कमरे को सील कर दिया गया है। मंगलवार को दोनों के परिजन भी नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। लेकिन उन्होंने घटना के बारे में कोई भी ठोस जानकारी होने से इंकार कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed