{"_id":"5c91367abdec2213fc3058e4","slug":"191553020538-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से परेशान युवक का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रूप से परेशान युवक का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक रूप से परेशान युवक का शव फंदे पर लटका मिला
पानीपत। राजनगर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
राज नगर निवासी 22 वर्षीय हैप्पी पुत्र फूल सिंह का शव मंगलवार को उसके घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना के समय फूल सिंह व उसकी पत्नी मजदूरी पर गये हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने एफएसएल की टीम से भी घटनास्थल की जांच करवाई। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने हैप्पी के शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने हैप्पी के परिजनों के बयान दर्ज किये और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस की जांच में पता चला कि हैप्पी की दो बहने विवाहित है और उसके पिता फूल सिंह व माता मजदूरी कर जीवन यापन करते है। वहीं मजदूर होने के बावजूद भी फूल सिंह व उसकी पत्नी अपने पुत्र हैप्पी को शिक्षित किया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद हैप्पी का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। हैप्पी की मौत से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जबकि पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर हैप्पी की मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है।