फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कार व बाइक की टक्कर, दुर्घटना में एक भाई की मौत, दूसरा घायल

कार व बाइक की टक्कर, दुर्घटना में एक भाई की मौत, दूसरा घायल

Sat, 12 Jan 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
कार व बाइक की टक्कर, दुर्घटना में एक भाई की मौत, दूसरा घायल
कार व बाइक की टक्कर, दुर्घटना में एक भाई की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

समालखा। बीती देर रात्रि जौरासी रोड पर हुए सड़क हादसे में दो भाई गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान एक भाई की मौत हो गई। पुलिस में दी शिकायत में मतरौली निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह दिल्ली में ड्राइवर की नौकरी करता है। उसके भाई विकास ने जोरासी रोड पर मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान कर रखी थी। हम दोनों भाई रात दस बजे के करीब मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। उसका भाई विकास मोटर साईकिल चला रहा था। जैसे ही वे जौरासी रोड रजवाहे के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह कच्चे रास्ते पर गिर गया और उसका भाई विकास सड़क पर गिरा जिससे उसे गंभीर चोट लगी। वहीं कार चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जहां से उन्हें पानीपत में दाखिल करवाया गया। इलाज के दौरान उसके भाई विकास की मृत्यु हो गई। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि पोस्ट मार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed