{"_id":"5c29232dbdec2256b5425f15","slug":"191546199853-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़को से ज्यादा संख्या में परीक्षा देने पहुंची लड़कियां, जीटीरोड पर लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़को से ज्यादा संख्या में परीक्षा देने पहुंची लड़कियां, जीटीरोड पर लगा रहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़कों से ज्यादा संख्या में परीक्षा देने पहुंची लड़कियां, जीटीरोड पर लगा रहा जाम
पानीपत। पुलिस भर्ती परीक्षा दो शिफ्टों में ली गई, जिसमें सुबह की शिफ्ट में लड़कियों ने व शाम की शिफ्ट में लड़कों ने परीक्षा दी। परीक्षा के देने में लड़कियों ने ज्यादा रूची दिखाई। जिलेभर में 70 प्रतिशत लड़कियां परीक्षा देने पहुंची, जबकि 50 प्रतिशत लड़को ने ही परीक्षा दी। समालखा में सुबह की शिफ्ट में 7152 में से 4335 लड़कियों ने परीक्षा दी वहीं शाम की शिफ्ट में 7148 में से केवल 3551 लड़के ही परीक्षा देने पहुंचे। वहीं समालखा व पानीपत में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। परीक्षा 69 केंद्रों पर हुई थी।परीक्षार्थी को फोटोयुक्त एडमिट कार्ड के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया गया। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में फोटोस्टेट की दुकानों को पुलिस ने खुलने नहीं दिया। गोहाना मोड़ से शहर थाने के बाहर तक और दूसरी तरफ तहसील कैंप मोड़ से संजय चौक तक भीषण जाम लग गया। सिवाह मोड़ पर वाहनों के फंसने के कारण एलीवेटेड रोड पर भी वाहनों की लाइन लगी रही।