फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   तीन तलाक बिल पास होने पर मुस्लिम महिलाओं ने भारत माता की जय के लगाए जयकारे

तीन तलाक बिल पास होने पर मुस्लिम महिलाओं ने भारत माता की जय के लगाए जयकारे

Sun, 30 Dec 2018 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक बिल पास होने पर मुस्लिम महिलाओं ने भारत माता की जय के लगाए जयकारे
तीन तलाक बिल पास होने पर मुस्लिम महिलाओं ने भारत माता की जय के लगाए जयकारे
विज्ञापन


पानीपत। तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोलकर मुस्लिम महिलाओं को तलाक देने वाले आरोपियों को 3 साल की सजा सहित अन्य दंडनीय सजा होगी। तीन तलाक बिल को लोकसभा में पारित करने की खुशी में मुस्लिम समाज की महिलाओं ने खुशी जाहिर की व माईजी कॉलोनी में सैंकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने शिरकत की। महिलाओं ने तीन तलाक बिल पास होने पर भारत माता की जय के जयकारे लगाए। साथ ही एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। महिलाओं का कहना है कि इस बिल के पास होने पर काफी मुस्लिम महिलाओं के घर बसाएंगे व वो अबला नहीं कहलाएंगी। इस अवसर पर अफ़साना, निम्मी, शबाना, मोहसीना, इसराना, मुशरत, मूर्शीदा सहित सैंकड़ो महिलाएं मौजूद रही। साथ में भाजपा महिला मोर्चा सदस्य नीरजा सिंगला उपाध्यक्ष, प्रीति सिंगला व रितु कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रही।
इन्होंने लगाई उचित न्याय की गुहार:
माईजी कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवती ने बताया कि उसके 2 साल पहले कैराना उत्तर प्रदेश निवासी युवक से निकाह हुआ था। शादी के बाद से दंपत्ति को डेढ़ साल का लड़का भी है। उसने बताया कि दहेज में बाइक की मांग के चलते आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ अनेकों बार मारपीट की व उसके आरोपी पति ने उसे 7 माह पहले तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता न्याय की मांग के लिए सरकारी अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हो गई। वहीं इसी कॉलोनी निवासी दूसरी पीड़िता ने बताया कि उसकी 2008 में काबड़ी रोड निवासी से निकाह हुआ था। शादी के बाद महिला को 7 साल की बेटी का 6 साल का बेटा है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने दूसरी महिला से शादी रचा ली। जिसके बाद उसे आरोपी युवक ने तीन बार तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया। महिला पिछले 2 साल से उचित न्याय की गुहार लगा रही है। मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि तीन तलाक बिल पास होने के बाद सरकार को उन पीड़ितों के लिए भी बिल पास करना चाहिए जो अभी तक तीन तलाक का शिकार हो चुकी हैं।
विज्ञापन

निकाह के वक्त तो तीन बार कबूल नामा पूछा जाता है। लेकिन तलाक के वक्त नहीं पूछा जाता। इसी का फायदा लोग उठा रहे थे। जिस पर भाजपा सरकार ने रोक लगा दी व तीन तलाक बिल पास करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ अर्चना गुप्ता, अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed