{"_id":"5bfc43f3bdec22414b47c2ad","slug":"191543259123-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक विद्या से रुपये दोगुना करने का लालच दे ठगे 5 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक विद्या से रुपये दोगुना करने का लालच दे ठगे 5 लाख
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तांत्रिक विद्या से रुपये दोगुना करने का लालच दे ठगे 5 लाख
पानीपत। करनाल मेरठ रोड निवासी सुबोध कुमार पुत्र बालेश्वर ने बताया कि वो कार पेंटर का काम करता है। 14 नवंबर को उसकी मुलाकात सन्नी पुत्र प्रेम सिंह निवासी विकास कॉलोनी रावर रोड करनाल से हुई। जिसने उसे रुपये डबल करने वाले एक बाबा से पहचान होने के बारे में बताया। उसकी इस बात पर सुबोध ने अपने भाई अनिल व अमर पाल पुत्र जयपाल सिंह से सलाह की। जिसके बाद 19 नवंबर को तीनों भाई व सन्नी कार में सवार होकर पानीपत के असंल के एक खाली प्लाट में गए। जहां उनको सतीश पुत्र पाला राम कश्यप निवासी रामगढ़ गोहाना जिला सोनीपत से मिलवाया। जिसने सभी को तांत्रिक विद्या के बारे में बताया। साथ ही उसने 5 लाख रुपये उनसे ले लिए। कुछ देर तक तांत्रिक विद्या का खेल दिखा कर उसने 28 हजार 500 रुपये की नकदी प्रसाद के रूप में वापस लौटा दी। साथ ही कहा कि वें 1लाख 61 हजार रुपये ले कर आएंगें, तो उनके रुपये डबल होंगे। लेकिन वो उसके पास रुपये लेकर नहीं गए, तो तांत्रिक उन्हें फोन कर रुपये लाने की बात कहता है। शक के आधार पर 5 लाख रुपये की ठगी करने के अंदेशे के चलते उसके साथ धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज करवाया है।