{"_id":"5a4bd68c4f1c1b3d198b48a8","slug":"191514919564-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा द्वारा लुधियाना से मंगवाया जाएगा पोर्टेबल रैन बसेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा द्वारा लुधियाना से मंगवाया जाएगा पोर्टेबल रैन बसेरा
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जाएगा पोर्टेबल रैन बसेरा
समालखा। नगरपालिका समालखा में प्रशासन की ओर से रैन बसेरा खोलने के बाद एक दूसरा पोर्टेबल रैन बसेरा रेलवे स्टेशन के पास स्थापित किया जाएगा। प्रशासन द्वारा इसके लिए जगह भी सुनिश्चित कर ली है। आजकल में लुधियाना से पोर्टबल केबिन समालखा पहुंच जाएगा। जिससे सर्द रात खुले में बिताने वाले लोगों को राहत मिल सकेगी।
खुले आकाश के नीचे सर्द रात बिताने वाले लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रदेशभर में रैन बसेरा खोले जा रहे हैं। ताकि सड़क, गलियों, फुटपाथ, दुकानों के बाहर सोने वाले बेसहारा इनमें रात गुजार कर ठंड से बच सकेंगे। इसी को लेकर ही नगरपालिका में करीब पंद्रह दिन पहले रैन बसेरा खोला गया था। जबकि दूसरा पोर्टेबल केबिन रैन बसेरा रेलवे स्टेशन के पास खोला जाएगा। इस पर करीब तीन लाख तीन हजार रुपये की लागत आई है तथा लुधियाना की एक कंपनी को इसके आर्डर कुछ समय पहले किए गए थे। जिसमें दो पोर्टेबल कैबिन रैन बसेरा नगर निगम पानीपत तथा एक नपा समालखा के लिए मंगवाने के डीसी द्वारा निर्देश दिए गए थे। नपा सचिव राकेश कादियान ने बताया कि पोर्टेेबल रैन बसेरे को रेलवे स्टेशन पर नपा द्वारा रखवाए गए सार्वजनिक शौचालयों के नजदीक रखवाया जाएगा। ताकि रैन बसेरा में रूकने वाले लोगों को शौच के लिए परेशानी ना हों। यहां पर उन्हें सर्दी से बचने के लिए कंबल, रजाई व गद्दे की व्यवस्था की गई है।