{"_id":"59a1ca1d4f1c1b20498b483e","slug":"191503775261-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम और बैंकों पर लटके ताले, दो हजार करोड़ का लेन-देन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम और बैंकों पर लटके ताले, दो हजार करोड़ का लेन-देन प्रभावित
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम और बैंकों पर लटके ताले, दो हजार करोड़ का लेन-देन प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद सभी सरकारी दफ्तरों को बंद रखने के आदेश के साथ ही जिले के बैंक भी बंद रहे। जिले में सभी 41 बैंकों, 243 बैंक शाखाओं व 211 एटीएम पर ताले लटके हुए हैं। नेट सेवा बंद होने से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन व सभी प्रकार के बैंक से संबंधित एप बंद होने से दो हजार करोड़ से भी अधिक का लेन-देन प्रभावित हो गया है। वहीं दूसरी ओर जिले के बाजारों में कुछ दुकानें तो खुली हुई हैं, लेकिन आमजन अपने घरों में ही बंद हैं। जिस कारण बाजारों का लेन-देन भी दो दिनों से बंद पड़ा हुआ है।
डेरा प्रमुख को दोषी करार देने के कुछ देर बाद ही प्रदेश में बिगड़े हालातों को काबू में करने के लिए जिले के सभी बैंकों की छुट्टियां कर दी गई। जिस कारण बैंकों में लेन-देन रूकने से पानीपत के उद्योग को बड़ा झटका भी लगा है। सभी बाजार बंद होने के कारण और दूसरी और कुछ दुकानें खोलकर बैठे दुकानदार भी खाली हाथ अपने घरों को लौट रहे है।
बैंकों व एटीएम बंद होने का इतना असर नहीं पड़ता है। लेकिन नेट सेवा बंद होने के बाद सभी प्रकार के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन बंद होने से अधिक प्रभाव पड़ा है। अगर कुछ दिन और बैंक न खुले तो नुकसान बढ़ता जाएगा। जिसकी भरपाई करना मुश्किल होती चली जाएगी। अभी तक जिले में दो हजार करोड़ का लेन-देन प्रभावित हो चुका है।
विज्ञापन
राकेश वर्मा, एलडीएम, लीड बैंक, पीएनबी पानीपत।