फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -पीआरपीसी में कार्यशाला का आयोजन

-पीआरपीसी में कार्यशाला का आयोजन

Mon, 12 Jun 2017 06:47 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
-पीआरपीसी में कार्यशाला का आयोजन
राजभाषा हिंदी और हिंदी सॉफ्टवेयर यूनिकोड के बारे में बताया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स में प्रथम राजभाषा हिंदी और हिंदी सॉफ्टवेयर यूनिकोड कार्यशाला हुई। इसमेें पीआरपीसी के साथ-साथ नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ अशोक कुमार शर्मा उप महाप्रबंधक हिंदी के स्वागत संबोधन से हुआ ।

डॉ. यज्ञव्रत उप महाप्रबंधक प्रभार सीसी और सीएसआर ने कहा कि बड़ी प्रसन्नता की बात है कि पानीपत रिफाइनरी व पेट्रोकेमिकल कांपलेक्स पीआरपीसी द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रति तिमाही राजभाषा हिंदी व हिंदी सॉफ्टवेयर यूनिकोड की कार्यशाला में आईओसीएल कर्मचारियों के साथ नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य भी अत्यधिक उत्साह के साथ भाग लेते हैं। उनका लक्ष्य नराकास के सदस्य कार्यालयों को राजभाषा हिंदी का प्रशिक्षण देना है।संकाय सदस्यों भूपेंद्र सिंह पूर्व उपनिदेशक राजभाषा विभाग व अजीत सिंह खोला, अनुसंधान अधिकारी राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय से उपस्थित रहे। कार्यशाला में कंप्यूटर पर यूनिकोड को एक्टिवेट करना है और इसके साथ ही कंप्यूटर लैब में प्रेक्टिस को लेकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर निबंध टाइप करवाया। उन्होंने नई टेक्नोलॉजी गूगल स्पीच टू टेक्स्ट के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed