{"_id":"593d6c344f1c1b29288b4584","slug":"191497197620-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-सिविल अस्पताल में शनिवार रात को तीन महिलाओं ने बेटों को दिया था जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-सिविल अस्पताल में शनिवार रात को तीन महिलाओं ने बेटों को दिया था जन्म
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल में तीन महिलाओं से मांगी बधाई, एक सप्ताह में दूसरा मामला
फोटो-15
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सिविल अस्पताल के प्रसूति वार्ड में तीन महिलाओं से बेटे होने की खुशी में बधाई मांगने का मामला सामने आया है। महिलाएं एक बार तो इसके विरोध में सामने आ गई, लेकिन वे फिर पीछे हट गई। प्रसूति वार्ड में एक सप्ताह में बधाई मांगने का दूसरा मामला है। एमएस ने इस तरह से बधाई मांगना और देना दोनों को गलत ठहराया है।
सिविल अस्पताल के प्रसूति वार्ड में शनिवार रात को तीन महिलाओं से पांच-पांच सौ रुपये बधाई के नाम पर ले लिए गए। तीनों महिलाओं ने रविवार सुबह इसको लेकर नाराजगी जाहिर की। लोहारी गांव निवासी नेहा ने बताया कि उसने शनिवार रात को बेटे को जन्म दिया था। इसके कुछ देर बाद कई कर्मी आए और बेटे होने की शुभकामनाएं देते हुए पांच सौ रुपये की मांग की। उसने उनको पांच सौ रुपये दे दिए। कुटानी रोड निवासी ललीता और मनीषा ने भी बताया कि वे डिलीवरी के लिए शनिवार को अस्पताल आई थीं। उन्होंने रात को प्रसूति वार्ड में बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल के स्टाफ ने उनसे पांच-पांच सौ रुपये की बधाई मांगी। मामला मीडिया में आने पर कर्मियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कई कर्मियों ने महिलाओं के परिजनों के सामने जाकर माफी मांगी और बधाई के नाम पर मांगे पैसे भी वापस देने की बात कही। परिजनों ने उनको किसी तरह की शिकायत न करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन भी पूरे मामले को लेकर पीछे हट गए। हम बता दें कि सिविल अस्पताल के प्रसूति वार्ड में बेटा होने की खुशी में बधाई मांगने का दूसरा मामला है। पिछले सप्ताह ब्राह्मण माजरा स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाली एक महिला से पांच सौ रुपये की मांग की थी। महिला ने पांच सौ रुपये नहीं दिए तो उसको वार्ड से बाहर निकालकर बच्चे को डेढ़ घंटे अपने पास रखा। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के संज्ञान में मामला आने के बाद उसको बच्चा वापस किया। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने दो कर्मियों का प्रसूति वार्ड से तबादला कर दिया था।
सिविल अस्पताल की प्रसूति वार्ड में तीन महिलाओं से बेटे होने पर बधाई मांगने की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में बधाई मांगना और देना दोनों अपराध है। लोगों को इस तरह का मामला आते ही तुरंत शिकायत करनी चाहिए।
विज्ञापन
आलोक जैन, एमएस, सिविल अस्पताल पानीपत।