फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   आईजी ने इंसाफ न मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता ने महिला आयोग में लगाई न्याय की अपील

आईजी ने इंसाफ न मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता ने महिला आयोग में लगाई न्याय की अपील

Sat, 24 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
आईजी ने इंसाफ न मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता ने महिला आयोग में लगाई न्याय की अपील
आईजी ने इंसाफ न मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता ने महिला आयोग में लगाई न्याय की अपील
विज्ञापन

पानीपत। समालखा निवासी एक दुष्कर्म पीड़िता पिछले दो माह से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है। महिला ने अखिल भारतीय जाट महासभा के नेता अनिल बैनीवाल और एक वकील पर गन प्वाइंट पर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को साक्ष्य दिए तो अधिकारियों ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इसके बारे में पीड़िता ने आईजी करनाल से भी न्याय की अपील की, लेकिन वहां किसी तरह की सुनवाई न होने पर पीड़िता ने महिला आयोग को शिकायत देकर न्याय मांगा है।

ये है मामला:
पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति से अनबन के कारण वह 2011 में मायके आ गई। तभी खुद को अखिल भारतीय जाट महासभा और कांग्रेस नेता बताकर कस्बे के ही अनिल बैनीवाल ने उससे जान पहचान बढ़ाई। उसके पिता के पास आना-जाना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने अप्रैल 2011 में बातचीत के लिए कार्यालय बुलाया। वहां गन प्वाइंट पर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाई। डरा धमका कर लगभग एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। अप्राकृतिक यौन शोषण भी किया। अपने काम निकलवाने के लिए आरोपी ने उसके ऊपर एक वकील से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। आरोपी वकील ने 2012 अगस्त में उसके साथ दुष्कर्म किया। तीन दिन बाद दोबारा कार में दुष्कर्म किया। आरोपियों का दबाव बढ़ता गया तो महिला ने आरोपियों से किनारा कर लिया। लोकलाज के कारण चुप रही। लेकिन आरोपी वकील दोस्तों के बीच बैठकर उसे फोन करके अश्लील बातचीत करने लगा। दोस्तों को उसका नंबर दे दिया और उनके भी महिला के पास फोन आने लगे। पुलिस ने आरोपी अनिल बैनीवाल व अन्य के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया। लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed