{"_id":"5b103b724f1c1ba86e8b5a65","slug":"181527790450-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल व पेट्रोल के दाम एक पैसा कम करने के विरोध में फूंका भाजपा सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल व पेट्रोल के दाम एक पैसा कम करने के विरोध में फूंका भाजपा सरकार का पुतला
Updated Thu, 31 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल व पेट्रोल के दाम एक पैसा कम करने के विरोध में फूंका भाजपा सरकार का पुतला
-किसान खेत मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया देश की जनता के साथ भद्दा मजाक
- किसानों के आर्थिक हालतों को देखते हुए डीजल पर किसानों को 20 रूपये सब्सिडी दे केंद्र सरकार: राजेश बडौली
-संगठन पदाधिकारियों ने बाबरपुर में जीटी रोड पर किया भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन
-देश की 125 करोड़ जनता से भद्दा मजाक करना भाजपा सरकार को पड़ेगा भारी
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
पानीपत किसान खेत मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने वीरवार को पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा डीजल व पेट्रोल के दाम मात्र एक पैसा कम करने पर देश की 125 करोड़ जनता के साथ भद्दा मजाक बताया। उन्होंने पानीपत के बाबरपुर में जीटी रोड पर विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका। वहीं संगठन पदाधिकारियों नें किसानों के आर्थिक हालतों को बेहद खराब बतलाते हुए केंद्र सरकार से किसानों को डीजल पर कम से कम 20 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी देने की मांग की हैं। वहीं कांग्रेस से संबंधित किसान खेत मजदूर कांग्रेस के सदस्यों ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को नहीं मानी तो किसान संगठन के सभी सदस्य किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। किसान खेत मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश बडौली ने कहा कि सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल व डीजल के दामों में मात्र एक-एक पैसा कमी करके देश की 125 करोड़ जनता के साथ भद्दा मजाक करने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा की असलियएत को पहचान चुकी हैं और जिस तरह से आज देश के विभिन्न राज्यों में हुए लोकसभा व विधानसभा चुनावों के परिणाम आए हैं, उसमें जनता ने भाजपा को सबक भी सिखा दिया हैं। इस अवसर पर राजेश बडौली, सुरेंद्र संधू के अलावा कांग्रेस नेता गुलाब सिंह मढान, जयनरायण, राजू बाबरपुर मंडी, पप्पू शर्मा, सोनू, प्रवीन, राजू शर्मा, रवि आदि मौजूद रहे।