{"_id":"5b0071684f1c1bd0408b6a3d","slug":"181526755688-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम ठीक करते हुए इंजीनियर्स की आपस में हुई कहासुनी, पेचकस से फोड़ी आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम ठीक करते हुए इंजीनियर्स की आपस में हुई कहासुनी, पेचकस से फोड़ी आंख
Updated Sun, 20 May 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम ठीक करते हुए इंजीनियर्स की आपस में हुई कहासुनी, पेचकस से फोड़ी आंख
फोटो संख्या - 37
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। रामलाल चौक स्थित निजी एटीएम को ठीक करने के दौरान शनिवार की शाम को दो इंजीनियर्स में आपसी कहासुनी हो गई। जिसके चलते एक इंजीनियर ने दूसरे इंजीनियर की आंख पर पेसकस से प्रहार कर दिया। जिससे उसकी आंख पर गहरा जख्म हो गया। इसके बाद पीड़ित सामान्य अस्पताल आया। जहां वो उपचाराधीन है।
सेक्टर 11-12 निवासी एटीएम इंजीनियर रितेष ने बताया कि वो शनिवार शाम को रामलाल चौक स्थित आईसीआईसी एटीएम को ठीक करने गया था। वहां जाकर देखा तो, उसमें कैश बॉक्स के हिस्से में कुछ खराबी है। जिसे कि दूूसरा इंजीनियर ठीक करता है। रितेष ने दूसरे इंजीनियर विनय कुमार निवासी तहसील कैंप को बुलाया। विनय ने वहां आते ही रितेष के साथ गाली गलौच शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर विनय ने रितेष की आंख पर पेचकस से प्रहार कर उसकी आंख फोड़ दी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से सूचना स्थानीय पुलिस को भेज दी है। पुलिस के आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।