{"_id":"5adcd8b14f1c1b86098b5fe7","slug":"181524422833-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को रोजगार न मिलने से अपराध की दल-दल में जाने का रहता है खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को रोजगार न मिलने से अपराध की दल-दल में जाने का रहता है खतरा
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को रोजगार न मिलने से अपराध की दल-दल में जाने का रहता है खतरा
पानीपत। ग्रामीण विकास मोर्चे के अध्यक्ष सतपाल राणा का देसराज कॉलोनी में पहुंचने पर युवा नेता धर्मेंद्र सिंह लाडी व लक्की शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने स्वागत किया। राणा ने कहा है कि जब देश में युवा जगत होता है तो समाज में क्रांति आती है। आज का युवा राजनेताओं के झूठे दावों से हताश व परेशान है। क्योंकि नेता युवा शक्ति से झूठे वायदे करके सत्ता हासिल कर लेते है। फिर युवा बेरोजगारी से परेशान होकर के इन नेताओं के चक्कर काटते है। राणा ने कहा है कि आज पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार होने की वजह से परेशानी में गलत कामों की तरफ मुड़ जाता है और अपराध कर बैठता है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति भ्रमित न हो। हम सभी को मिलकर एक बेरोजगार युवा संगठन का निर्माण करना पड़ेगा उसी के माध्यम से पानीपत जिले के युवाओं को एक मंच पर इकटठा करेंगे। अगर सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देती तो आने वाले चुनाव में युवा शक्ति सरकार के खिलाफ खड़ी होकर आंदोलन करेगी। राणा ने युवाओं से आह्वान किया कि सब संगठित होकर के समाजसेवा में जुट जाएं। इस मौके पर युवा नेता दीपक, प्रशांत, गौरव, सतीश, रोहित, मोनू, बोनू, नन्नतू, रोहित शर्मा आदि युवा उपस्थित थे।