फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   आठ बजे तक दौड़ीं बसें फिर जींद-रोहतक मार्ग पर संचालन बंद, यात्री हुए परेशान

आठ बजे तक दौड़ीं बसें फिर जींद-रोहतक मार्ग पर संचालन बंद, यात्री हुए परेशान

Mon, 27 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
आठ बजे तक दौड़ीं बसें फिर जींद-रोहतक मार्ग पर संचालन बंद, यात्री हुए परेशान
आठ बजे तक दौड़ीं बसें फिर जींद-रोहतक मार्ग पर संचालन बंद, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जींद में सांसद राजकुमार सैनी के समानता महासम्मेलन और जसिया (रोहतक) में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के कौशल विकास संस्थान के भूमि पूजन कार्यक्रम के चलते पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। जिले में नियुक्त 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारियों के साथ अपने-अपने क्षेत्र में तैनात रहे। डीसी-एसपी रास्तों का निरीक्षण करते नजर आए। इधर, सुबह आठ बजे के बाद रोहतक और जींद रूट पर बस संचालन बंद कर दिया गया। बाद में इन बसों को दूसरे रूट पर दौड़ाया गया। निजी वाहन भी कम दिखे, इससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं पानीपत-रोहतक जाने वाली पैसेंजर का संचालन बंद रहने से यात्रियों की मुसीबत और बढ़ गई। आखिरकार कुछ यात्रियों को व्यक्तिगत साधनों का सहारा लेना पड़ा तो तमाम किसी तरह गंतव्य की ओर रवाना हुए।
रोडवेज अधिकारियों ने रविवार सुबह आठ बजे तक सामान्य दिनों की तर्ज पर रोहतक व जींद मार्ग पर सामान्य बसों का संचालन जारी रखा। इन दोनों मार्गों पर जैसे ही रैली में जाने वाले वाहनों की भीड़ बढ़ने लगी, वैसे ही रोडवेज ने इन दोनों मार्गों की बसों को बंद कर दिया। इस तरह रोडवेज से जींद और रोहतक मार्ग पर करीब पांच बस ही रवाना हो सकीं, बाकी की 41 बसों का संचालन बंद कर दिया गया। इस संबंध में हरियाणा रोडवेज पानीपत डिपो के अधिकारियों ने बताया कि 41 में से 20 रोहतक और 21 जींद जाने वाली बसों को दिल्ली-चंडीगढ़ व दूसरे मार्गों पर लगाया गया था।
विज्ञापन


यात्री बोले बस नहीं, मिली परेशानी
सुशीला ने बताया कि उसको रविवार को रोहतक जाना था, लेकिन शाम के वक्त रोहतक जाने वाली बस नहीं मिल सकी। प्रशासन और सरकार को इस तरह के फैसले लेने से पहले यात्रियों की तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लवकेश निवासी जींद ने बताया कि उसको रविवार को जींद जाना था। वह पहले बस स्टैंड व फिर असंध रोड पर बसों का इंतजार करता रहा। उसको जींद जाने वाली बस नहीं मिल सकी। उसको काफी देर इंतजार करने के बाद एक निजी वाहन मिला है।
शबनम ने बताया कि उसको हिसार जाना है। वह पानीपत बस स्टैंड पर दो घंटे से बस का इंतजार कर रही है। अधिकारियों ने जींद की तरफ बस न भेजने की बात कही है। उसको अब हिसार पहुंचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
पूजा ने बताया कि उसको गोहाना जाना है। रोडवेज की गोहाना जाने वाली बस नहीं मिल पाई। वह काफी देर तक बस का इंतजार भी करती रही। अब बस न मिलने पर उसको निजी वाहनों का सहारा लेकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ेगा।
‘महासम्मेलन बदलेगी राजनीति की दिशा’
लोकतंत्र सुरक्षा मंच के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रितेश शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष बलजिंद्र सिंह व सह सचिव सीए गोविंद सैनी ने सभी पदाधिकारियों व जिम्मेदार लोगों समेत अन्य लोगों का महासम्मेलन को सफल बनाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की राजनीति दिशा व दशा बदल जाएगी। सांसद राजकुमार सैनी ने मंच से मनरेगा को कृषि से जोड़ने समेत पांच मुद्दों पर बात की। महासम्मेलन में पहुंचे लोगों ने उनका हाथ उठाकर समर्थन किया। इस मौके पर युवा शहर अध्यक्ष सतीश सैनी, वार्ड-आठ अध्यक्ष नवीन कुमार, महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, पिछड़ा वर्ग एकता प्रचारक लख्मीचंद कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, सतबीर गुज्जर पंच, धर्मबीर, किताब, बलबीर, लीला कश्यप, प्रदीप गुज्जर, पालेराम शर्मा, कृष्ण शर्मा, नवाब सिंह व धर्मपाल मौजूद रहे।
समिति के बैनर तले जाट जसिया में जुटे
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों लोग रविवार को जसिया रोहतक में सर छोटूराम प्रतियोगी परीक्षा एवं कौशल विकास संस्थान के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। समिति के राष्ट्रीय सचिव प्रताप दहिया ने बताया कि जिले से करीब छह सौ वाहन जसिया में पहुंचे। जसिया में भूमि पूजन कार्यक्रम शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ।
पुलिस के जींद व रोहतक कार्यक्रमों को लेकर यातायात व सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रखे गए थे। किसी भी तरह का विवाद नहीं हुआ है। यह भाईचारे के लिए अच्छा संदेश रहा है।

राहुल शर्मा, एसपी, पानीपत।
जिले में रोहतक व जींद के कार्यक्रमों के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। दोनों तरफ के लोगों ने भाईचारा बनाए रखने में अपना सहयोग दिया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह किया है। रोहतक व जींद की बसों का संचालन कुछ देर तक बंद करना पड़ा।
डॉ. चंद्रशेखर खरे, डीसी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed