{"_id":"5953b0274f1c1b1b2b8b45eb","slug":"181498656807-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-सनौली रोड पर कमल फर्नीचर के सामने हुआ हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-सनौली रोड पर कमल फर्नीचर के सामने हुआ हादसा
Updated Wed, 28 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
कैंटर के रौंदने से बाइक सवार बेटे की मौत, पिता घायल
पानीपत। सनौली रोड स्थित कमल फर्नीचर के सामने कैंटर के रौंदने से बाइक सवार बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता घायल हो गया। चांदनी बाग थाना पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसराइल निवासी कैराना यूपी ने चांदनी बाग थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह अपने लड़के इस्कार के साथ मोटरसाइकिल पर किसी काम से संजय चौक की तरफ जा रहा था। वे दोनों बाइक पर सनौली रोड कमल फर्नीचर के पास पहुंचे तो एक कैंटर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। चालक उसके लड़के के ऊपर से कैंटर गुजर गया। उसका लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने अपने भतीजे को फोन कर बुलाया। वे उसको अपने व्हीकल में पीजीआई खानपुर ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने पिता की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी।