{"_id":"5952aba44f1c1b54768b49a3","slug":"181498590116-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री जैन की चौटाला से नजदीकी बढ़ी, जैन बोले मिलने गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री जैन की चौटाला से नजदीकी बढ़ी, जैन बोले मिलने गया था
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में परिवहन एवं आवास मंत्री रहे ओमप्रकाश जैन की इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला से नजदीकियां बढ़ गई हैं। वे मंगलवार को पानीपत में जिला प्रधान के आवास पर ओपी चौटाला से मिले। शहर में ओपी जैन का कांग्रेस से दूरी बनाकर इनेलो में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, ओपी जैन ने इन चर्चाओं को अफवाह बताया। साथ ही निर्दलीय चुनाव लड़ने का दावा पेश किया।
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला मंगलवार दोपहर बाद पानीपत आए थे। एक सूत्र के अनुसार पूर्व परिवहन एवं आवास मंत्री ओमप्रकाश जैन भी वहां पहुंच गए। उनके जाने की सूचना शहर और सोशल मीडिया में फैल गई। कई सोशल मीडिया ग्रुप में ओपी जैन के इनेलो का दामन थामने की चर्चाएं शुरू हो र्गइं। बताया जा रहा है कि ओपी जैन इस बार शहरी विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। वे कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकी माने जा रहे हैं। उन्हीं के राज में परिवहन मंत्री रहने के दौरान कंबोपुरा के पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में आरोपी थे। इस मामले में उन्हें मंत्री पद से त्याग पत्र देना पड़ा। ओपी जैन पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछले सप्ताह पानीपत के दौरे में उनके साथ थे। बताया जा रहा है कि ओपी जैन का अब इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला के नजदीक जाना कई चर्चाओं को खड़ा कर रहा है। पूर्व परिवहन एवं आवास मंत्री ओमप्रकाश जैन ने बताया कि मैं राजनीति में हूं और दो बार मंत्री रहा हूं। मेरा हर राजनीतिक पार्टी से संबंध रहा है और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से भी नजदीकी हैं। ओपी चौटाला की पौती की शादी है और मुझे उनके पानीपत में आने की जानकारी लगी तो मैं उनको शगुन देने चला गया था। मैंने आज तक किसी पार्टी से चुनाव नहीं लड़ा है। मैंने हमेशा निर्दलीय चुनाव लड़ा है और हलके के लोगों के आशीर्वाद से सफल भी रहा हूं। मैं अगली विधानसभा का चुनाव भी निर्दलीय ही लडूंगा।