फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   यूपी में किसान आंदोलन के चलते आगरा से डायवर्ट होकर आ रहीं ट्रेनें

यूपी में किसान आंदोलन के चलते आगरा से डायवर्ट होकर आ रहीं ट्रेनें

Sun, 25 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
यूपी में किसान आंदोलन के चलते आगरा से डायवर्ट होकर आ रहीं ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। उत्तर प्रदेश में किसानों का आंदोलन तेज होने के कारण ट्रेनें यूपी के आगरा रेलवे स्टेशन से डायवर्ट कर दिल्ली भेजी जा रही हैं। इस वजह से पानीपत आने वाली सभी गाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से आईं। पानीपत स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ शनिवार को अधिक रही। तेज गर्मी में स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को स्टेशन पर लगे पंखे भी नहीं चले। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
ट्रेन में लंबी यात्रा करने वाले लोगों अधिक समस्या हो रही है। बांद्रा टर्मिनल से अमृतसर जाने वाली 12925 पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से साढ़े दस घंटे देरी से चली। तेज गर्मी से यात्रियों का स्टेशन पर बैठना मुश्किल हो गया है। बड़ी यात्रियों को बिहार जाना है और बिहार से पानीपत भी आ रहे हैं। ट्रेनों के सही समय पर नहीं आने से लोग स्टेशन पर ही गर्मी में समय गुजार रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेशन पर लगे पंखे बने शो पीस
पानीपत स्टेशन पर लगे पंखे शो पीस बने हुए है। तेज गर्मी के बावजूद रेलवे प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। इस बारे में बिजली विभाग के अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि स्टेशन पर चार तरह से अलग-अलग वे में बिजली सप्लाई दी जाती है। इसमें स्टेशन परिसर के पंखों और एलईडी को दी जाने वाली सप्लाई लाइन का फ्यूज उड़ा है। इस वजह से शनिवार को पंखे नहीं चले। कर्मचारियों से फ्यूज ठीक करने के लिए कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहीं लेट
अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेनें
18101 टाटा मूरी एक्सप्रेस चार घंटे लेट
12716 सचखंड एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे लेट
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस छह घंटे लेट
12925 पश्चिम एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे लेट
15708 आम्रपाली एक्सप्रेस आठ घंटे लेट
12459 अमृतसर एक्सप्रेस तीन घंटे लेट
14731 बठिंडा एक्सप्रेस एक घंटा लेट
पानीपत की ओर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन
12716 सचखंड एक्सप्रेस पांच घंटे लेट
15708 आम्रपाली एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे लेट
12926 पश्चिम एक्सप्रेस नौ घंटे लेट
14038 पठानकोट एक्सप्रेस एक घंटा लेट
14732 बठिंडा एक्सप्रेस एक घंटा लेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed