फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ओएलएक्स पर ऑनलाइन कार खरीदने के नाम पर फिर ठगी

ओएलएक्स पर ऑनलाइन कार खरीदने के नाम पर फिर ठगी

Fri, 10 May 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
ओएलएक्स पर ऑनलाइन कार खरीदने के नाम पर फिर ठगी
पानीपत। ओएलएक्स पर गाड़ी खरीदने की चाह में एक और युवक ठगी का शिकार हो गया। इस बार भी ठगी का तरीका बिल्कुल पहले जैसा ही रहा। इस केस में भी क्रेता ने ओएलएक्स पर पुरानी गाड़ी को पसंद किया। कार खरीदने के लिए संपंर्क करने के लिए दिए हुए नंबर पर फोन किया, तो सामने से विक्रेता ने खुद को आर्मी का जवान बताया व क्रेता को आर्मी का आई-कार्ड सहित अन्य कई तरह के दस्तावेज भेजे। भरोसे में लेेकर 2.91 लाख की गाड़ी को बेचने के नाम पर आरोपी ने युवक से 60 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

गांव जाटल निवासी रामेश्वर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने करीब एक-डेढ़ माह पहले ओएलएक्स पर गाड़ी खरीदने के लिए सर्च किया था। जिस पर उसने गाड़ी स्विफ्ट डिजायर नंबर एचआर 03 टी-3793 को पसंद किया व उसको खरीदने के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर बात की। बातचीत के दौरान विक्रेता ने अपना नाम बिजेंद्र कुमार बताया। साथ ही खुद को आर्मी का जवान बताते हुए बाघा बॉर्डर पर ड्यूटी होने के बारे में कहा। गाड़ी की कीमत 3 लाख से शुरू हुई। फिर दोनों के बीच बातचीत में गाड़ी की कीमत 2 लाख 91 हजार रुपये तय हुई। जिस पर आरोपी ने कहा कि गाड़ी लेने के लिए उसे कुल तय कीमत का दस प्रतिशत जमा करवाना होगा, जो कि आर्मी में यही नियम है। आरोपी ने उसे विश्वास में लेने के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से अपने आधार कार्ड, भारतीय सेना के आई कार्ड व गाड़ी की आरसी, पैनकार्ड सहित कैंटीन के स्मार्ट कार्ड की फोटो कॉपी भेज दी। आरोपी के कहे अनुसार उसने उसके खाता में तीस-तीस हजार रुपए दो किश्तों में गूगल पे ऐप से डाल दिए। आरोपी का कहना है कि उसने पहले भी एक शिकायत दे रखी है, जिसमें सारी डिटेल लगी हुई है। लेकिन अभी तक उसकी दरखास्त पर कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं हुआ है। रामेश्वर का कहना है कि आरोपी व्यक्ति ने आर्मी की वर्दी डालकर व आर्मी के जवान का आई कार्ड का गलत प्रयोग करके उसके साथ धोखा किया है। इस प्रकार सेना की वर्दी व डाक्यूमेंट का इस्तेमाल करना देश की सुरक्षा के लिए भी खतरा है।
विज्ञापन

ठगी का इस तरीके से ये चौथा मामला :
- 15 जनवरी को गांव सुताना निवासी किसान प्रवीन कुमार के साथ आरोपी ने खुद को फौजी बताकर, आर्मी के कार्ड भेजकर इसी तरह से 60 हजार की ठगी की।
- 15 अप्रैल को एकता विहार कॉलोनी निवासी प्रीतम सिंह के साथ आरोपी ने बुलेट बेचने के लिए आर्मी के दस्तावेज भेजकर 48 हजार 520 रुपये की ठगी की।
- 20 अप्रैल को असंध रोड लतीफ गार्डन के पास स्थित निवासी मनजीत कुमार के साथ आल्टो कार बेचने के नाम पर आर्मी के दस्तावेजों का सहारा लेकर 81 हजार रुपये की ठगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आरोपियों के खिलाफ कई सुराग हाथ लग चुके हैं। पुलिस इसकी तह तक काफी हद तक पहुंच चुकी है। बहुत जल्द इन ठगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- दीपक कुमार, सीआइए-टू प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed