{"_id":"5cc35045867a55475c7edcc7","slug":"171556303941-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा विभाग के अधिकारियों पर लगे विभाग की जमीन पर कब्जा कराने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा विभाग के अधिकारियों पर लगे विभाग की जमीन पर कब्जा कराने के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। संतकबीरनगर के कुछ लोगों पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत से जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को पूर्व जिला पार्षद ने आरोप लगाया कि कुछ समय पूर्व एचएसवीपी अधिकारियों ने इस भूमि को कब्जा मुक्त कराया था, लेकिन कब्जाधारियों ने उन अधिकारियों की मिलीभगत से फिर जमीन पर अवैध निर्माण कार्य जोरों पर शुरू कर दिया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी इसकी तरफ से पूरी तरह से आंख बंद करके बैठे हैं। उन्होंने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा एचएसवीपी प्रशासक को शिकायत पत्र लिखा है और इस घोटाले में दोषी अधिकारियों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने की मांग की है।
ये है मामला : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की रिपोर्ट में सरकारी भूमि पर 136 एकड़ पर अवैध कब्जाधिकारियों का कब्जा है। 92 प्लॉटों पर विभाग व लोगों के बीच केस चल रहा है। विभाग को सेक्टरों में पड़ी सरकारी भूमि की सही जानकारी नहीं है। क्योंकि 2016 में सेक्टरों की भूमि के सर्वे की वीडियोग्राफी की सीडी गुम हो गई थी। इस मामले में विभाग के पांच कर्मचारियों पर केस भी दर्ज हुआ था। इसलिए विभाग को ये जानने में दिक्कत आ रही है कि सरकार की कौन सी भूमि कहां पड़ी है। फिलहाल हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने ज्योति कॉलोनी व संत नगर के पास पूर्व जिला पार्षद जोगिंद्र स्वामी की शिकायत पर कब्जे हटाए थे। लेकिन अवैध कब्जाधारियों ने दोबारा इन स्थानों पर कब्जे कर लिए हैं। अब मुख्यालय के निर्देशों पर संत नगर का दोबारा सर्वे होगा।