{"_id":"5cab98c3bdec2213f67848c3","slug":"171554749635-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रिल तोड़कर घुसे भीतर, पीएनबी में नाकाम चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रिल तोड़कर घुसे भीतर, पीएनबी में नाकाम चोरी का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्रिल तोड़कर घुसे भीतर, पीएनबी में नाकाम चोरी का प्रयास
पानीपत। गांव सिवाह स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बिती रात अज्ञात चोरों ने ग्रिल तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। जिसमें चोर कामयाब नहीं हो पाए। सुबह बैंक पहुंचने पर मैनेजर से सारा माजरा देख पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिस पर एएसआई बलवान सिंह हैड कांस्टेबल संदीप के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने बैंक प्रबंधक मेघराज गोयल की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
ब्रांच मैनेजर मेघराज गोयल ने पुलिस को बताया कि रविवार की छुट्टी होने के कारण वे बैंक में नहीं आए थे। सोमवार सुबह सफाई कर्मचारी बिजेंद्र के साथ बैंक पहुंचकर जैसे ही मेन गेट को खोला गया तो पाया कि अज्ञात चोर ने उसके केबिन में काफी तोड़ फोड़ की हुई है। उसके बाद जब स्ट्रांग रूम को चेक किया गया तो वहां भी एग्जास्ट फैन को निकालने की कोशिश की गई है। छानबीन में यह भी सामने आया है कि बैंक के अंदर लगी ग्रिल को तोड़ा गया है। चोरों ने इसी रास्ते से बैंक में घुसकर चोरी का प्रयास किया है। गनीमत की बात ये रही कि चोर स्ट्रांग रूम से नकदी चोरी करने में नाकामयाब रहे हैं। थाना चांदनी बाग पुलिस द्वारा केस दर्ज करके मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।