फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   जेजेपी की सरकार आने पर मैं खुद वकील कर महिलाओं के अधिकारों की पैरवी करूंगी: नैना

जेजेपी की सरकार आने पर मैं खुद वकील कर महिलाओं के अधिकारों की पैरवी करूंगी: नैना

Mon, 04 Mar 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
जेजेपी की सरकार आने पर मैं खुद वकील कर महिलाओं के अधिकारों की पैरवी करूंगी: नैना
जेजेपी की सरकार आने पर मैं खुद वकील कर महिलाओं के अधिकारों की पैरवी करूंगी: नैना
विज्ञापन

समालखा। अपने 10 वर्ष तक कांग्रेस का राज भी देख लिया और साढ़े चार वर्ष से प्रदेश में भाजपा को सत्ता में सौंप कर देख ली, प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और उनका स्वास्थ्य को हर सरकार ने पूरी तरह से दरकिनार किया गया। आज महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इस बार एक मौका जननायक जनता पार्टी को देकर देखो, प्रदेश में महिलाओं की सारे सपने पूर कर देंगे। मैं खुद महिलाओं की वकील कर महिलाओं के अधिकारों की पैरवी करूंगी। यह बातें डबवाली से विधायक नैना सिंह चौटाला ने गांव अट्टा में आयोजित हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता कही।
गांव आट्टा में यह 26वीं हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां नैना सिंह ने भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि जेजेपी के सत्ता मेें आने पर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा पर पूरा फोकस रहेगा। गांवों में लघु उद्योग स्थापित कर महिलाओं की मासिक आमदनी सुनिश्चित की जाएगी। महिलाओं के लिए बुढ़ापा पेंशन के लिए न्यूनतम आयु 55 वर्ष व पुरूषों की आयु 57 वर्ष कर तीन हजार रुपये प्रतिमाह बुढ़ापा पेंशन उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी, किसान, कमेरे और मजदूर के कर्जे माफ होंगे, महिलाओं के इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा जांच व उपचार की सुविधाएं दी जाएंगी, हर 10-15 गांवों पर एक मोबाइल चिकित्सा डिस्पेंसरी दी जाएगी। सरकारी अस्पतालों में महिला डॉक्टरों की भारी कमी को दूर करने के लिए महिला डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी और हर अस्पताल में महिला डॉक्टर होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पानीपत प्रदेश का सबसे बड़ा ओद्यौगिक क्षेत्र है। यहां पर जमीन हमारी, बिजली, पानी और अन्य सुविधाएं हम देते हैं तो फिर प्रदेश के युवाओं को रोजगार क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेरोजगारी को दूर करने के लिए निजी क्षेत्र और उद्योगों में 75 प्रतिशत नौकरियां व रोजगार हरियाणा के युवाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे।। महिलाओं से सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से जेजेपी का प्रत्याशी जीताने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश की सत्ता की चाबी महिलाओं के हाथ में हैं, वे इस बात को समझें। जेजेपी को सत्ता लाने के लिए महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं क्योंकि वोट बैंक में से 50 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी है। प्रत्येक महिला पार्टी संगठन के साथ 10-10 महिलाएं जोड़ें, संगठन मजबूत होने से पार्टी मजबूत होगी और वर्ष 2019 में जनता के आशीर्वाद से पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रधान गीता पलड़ी, एडवोकेट संतोष यादव, संतोष पलड़ी, उषा रानी, मुकेश जोरासी, अशोक सरपंच झट्टीपुर, मनोज जौरासी, युवा इनेलो नेता रामदयाल बलड़ी, संजीव तोमर, नरेश जौरासी, सुदेश नौल्था, सीमा मलिक, मनीषा तोमर, मीनाक्षी वालिया, अंजू, जिला प्रधान सुरेश काला, ब्रह्मपाल रावल, मनोज, मास्टर अजमेर, सुशीला त्यागी, किरण पूनिया, धर्मेंद्र पावटी, शीला देवी, बिमला कादियान, हरदीप सिंह पसीना, पूर्व सरपंच सुनीता, बिमला देवी, सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed