फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पेय जल ना मिलने से नाराज कैत निवासियों ने हाईवे किया जाम, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन देकर खुलवाया जाम

पेय जल ना मिलने से नाराज कैत निवासियों ने हाईवे किया जाम, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन देकर खुलवाया जाम

Mon, 16 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पेय जल ना मिलने से नाराज कैत निवासियों ने हाईवे किया जाम, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन देकर खुलवाया जाम
पेयजल ना मिलने से नाराज कैत निवासियों ने हाईवे किया जाम
विज्ञापन

फोटो 12 व 13
अमर उजाला ब्यूरो
इसराना ।
गांव में लगे ट्यूबवेल फे ल हो गए ग्राम पंचायत समस्या का समाधान के प्रति गंभीर नही है। करीब तीन हजार की आबादी वाले गांव कैत के लोगों को कीमत चुका कर प्यास बुझानी पड़ रही है। जो कीमत चुकाने में समर्थ नहीं है उन्हें हाईवे पार कर खेतों से पानी लाना पड़ रहा है। पेयजल को तरस रहे गुस्साए कैत गांव के ग्रामीणों ने कैत गांव के पास पानीपत रोहतक नेशनल हाईवे को आधा घंटे तक जाम रखा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों से बात कराने का भरोसा दिलाने पर ग्रामीण हाईवे से हटे।
ग्रामीण संतराम, रघबीर, राजेंद्र, कर्मबीर, महाबीर, रणबीर, जगबीर, सुमन, कमलेश, बिमला व रोशनी ने बताया कि गांव में पूर्व पंचायत के समय लगाया गया ट्यूबवेल ठप्प हो गया। मौजूदा पंचायत भी पेयजल की समस्या का समाधान के प्रति गंभीर नही है। गांव में पेयजल के लिए कोई भी व्यवस्था नही है। गांव में पेय जल के लिए पड़ोस के गांव से टैंकर आता है। जो पांच सौ रूपए अदा करें उसे टेंकर मिलता है। जो असमर्थ है कीमत अदा करने में उसे पेय जल के लिए हाईवे के दूसरी तरफ खेतों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

डीसी को भेजी जाएगी शिकायत।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल व्यवस्था ठप्प है। ग्राम पंचायत भी समस्या के प्रति गंभीर नही है। प्रशासनिक अधिकारी सुनवाई नही कर रहे। ग्रामीणों ने गांव में छाये पेयजल संकट से निजात पाने के लिए डीसी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की सरपंच कमलेश का कहना है कि गांव में ट्यूबवेल ठप होने से व्यवस्था बिगड़ी है। गांव में दो ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। समस्या के बारे में जल आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से भी कहा गया है। समाधान जल्द करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed