{"_id":"5a0b37d24f1c1bce408b6b4a","slug":"171510684626-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा समारोह का किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा समारोह का किया आयोजन
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल दिवस पर दो हजार बच्चों ने दी प्रस्तुति, 227 को मिला सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल भवन में राष्ट्रीय बाल दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया। बाल उत्सव प्रतियोगिताओं में लगभग दो हजार बच्चों ने भाग लिया। जिनमें से 227 बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया। बाल भवन में मंगलवार को समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम विवेक चौधरी रहे। समारोह की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने की व संचालन जिला बाल कल्याण अधिकारी अमरनाथ नरवाल ने किया।
एसडीएम विवेक चौधरी ने कहा कि शिक्षा व कला के बिना मनुष्य जीवन अधूरा है और कलाकार स्वभाव से ही विनम्र होता है। इसलिए समय-समय पर ऐसी बाल प्रतियोगिताएं आयोजित करके बाल कलाकारों को अपनी प्रतिभा को निखारने के और अधिक अवसर उपलब्ध करवाए जाने चाहिए। जिला शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप ने कहा कि ये बाल कलाकार भविष्य में गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपने भविष्य का निर्धारण करेंगे। जिला बाल कल्याण अधिकारी अमरनाथ नरवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा 11 से 17 अक्तूबर तक बाल भवन में आयोजित किया है। इसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार विजेता बच्चों को एसडीएम विवेक चौधरी ने सम्मानित किया है। इस अवसर पर निर्णायक मंडल के सदस्यों संतोष देवी, इंदु पूनिया, प्रदीप मलिक, नरेंद्र गर्ग, सुषमा भाटिया, इंद्रा खुराना, जेसी मिश्रा, किरण मलिक, सुषमा शर्मा व सन्नी भ्याना को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, पार्षद दुष्यंत भट्ट, अंजू भाटिया, पुनीत बतरा, किरण चावला, डॉ. अनीता मान, मीनाक्षी गुप्ता, हरिदास शास्त्री, सुमन सूद चेयरपर्सन जिला बाल कल्याण समिति, किरण मलिक सदस्य, श्रेष्ठ कुमार, कार्यक्रम अधिकारी कर्मबीर सिंह, सुदेश जागलान व कुसुम मौजूद रहे।