फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -थाना चांदनी बाग में करीब एक घंटे तक चली गिले शिकवों की बैठक

-थाना चांदनी बाग में करीब एक घंटे तक चली गिले शिकवों की बैठक

Tue, 25 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
-थाना चांदनी बाग में करीब एक घंटे तक चली गिले शिकवों की बैठक
गिले शिकवे भूल मतलूब और पप्पू मिले गले
विज्ञापन

लंबे समय से चल रही थी खींचतान
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। मतलूब और पप्पू के बीच छिड़ी लड़ाई अब खत्म हो गई है। दोनों एक दूसरे के गले लग गए और कभी किसी का बुरा न करने की बात कही। थाना चांदनी बाग में करीब एक घंटे चली बैठक में दोनों ने अपने गिले शिकवे रखे। आखिरकार दोनों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर चलने का फैसला लिया। थाना चांदनी बाग प्रभारी ने भी दोनों को भाईचारे के साथ काम करने की सलाह दी।
थाना चांदनी बाग में सोमवार सुबह ही पप्पू व मतलूब अपने-अपने नजदीकियों के साथ पहुंच गए। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग करने लगा। पुलिस अधिकारियों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों में से किसी भी पक्ष का व्यक्ति अपनी बात नीची रखने को तैयार नहीं हुआ। थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप कुमार ने मतलूब व पप्पू को अपने ऑफिस में बुलाया और दोनों की तरफ से एक-एक व्यक्ति को शामिल किया। थाना प्रभारी ने दोनों को दो टूक बातों में समझाया और उनके आरोप प्रत्यारोप के मामले को ज्यादा न खींचने देने की सलाह दी। थाना प्रभारी के सामने दोनों ने करीब एक घंटे तक बैठक की। उन्होंने बैठक में एक दूसरे से गिले शिकवे दूर किए और आखिर में दोनों गलेे मिले।
विज्ञापन


दोनों ने भाईचारा बनाकर रखने की कही
मतलूब ने बताया कि मुझ पर लगाए गए सब आरोप निराधार थे और अल्लाह ने उनका इसमें पूरा साथ दिया। पप्पू से मेरी कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने उनका सुलह करा दिया। मैं उनका आभारी हूं। पप्पू ने बताया कि मुझे मतलूब से गिला शिकवा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले के बाद दोनों में बिगड़ी
शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी व उनके पति एवं भाजपा नेता सुरेंद्र रेवड़ी अपने दोनों बच्चों के साथ पिछले दिनों मुजफ्फरनगर अपने रिश्तेदार की शादी समारोह में जा रहे थे। सुरेंद्र रेवड़ी ने शामली थाना पुलिस को शिकायत देकर पानीपत निवासीमतलूब पर आगे गाड़ी अड़ाकर उनको जबरदस्ती गाड़ी से नीचे उतारने और परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी थी। विधायक का गनमैन गाड़ी से बाहर उतरा तो आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए। शामली थाना पुलिस ने इस मामले में मतलूब समेत कई पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में पप्पू सामने आया था और मतलूब पर मंथली मांगने के आरोप लगाए थे। इसके बाद पप्पू व मतलूब के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई थी। पिछले दिनों पप्पू की सिवाह चौक पर मांस से भरी गाड़ी पकड़ीो गई थी। जिसमें पप्पू, उसके लड़के मिराज व एक अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से तीनों को जमानत मिल गई थी। रविवार शाम को दोनों में फिर से विवाद हो गया था। दोनों एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे थे। किशनपुरा चौकी पुलिस को दोनों ने अपनी-अपनी शिकायत दी थी।


मतलूब व पप्पू के बीच पिछले दिनों विवाद चल रहा था। थाने में दोनों को समझाया गया। जहां पर दोनों ने सुलह होने की बात कही है। दोनों ने पुलिस को अपने-अपने शपथ पत्र देने की बात कही है। पुलिस को इसमें किसी तरह की कमी मिली तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
संदीप कुमार, प्रभारी, चांदनी बाग पुलिस, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed