फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सर्च अभियान में एक अस्पताल के कूलरों में मिला लार्वा

सर्च अभियान में एक अस्पताल के कूलरों में मिला लार्वा

Fri, 21 Jul 2017 06:54 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
सर्च अभियान में एक अस्पताल के कूलरों में मिला लार्वा
फोटो -5
विज्ञापन

अस्पताल के कूलरों में मिला लार्वा, नोटिस
- जागरूकता रैली के दौरान रास्ते में पड़ने वाले अस्पतालों के कूलरों की जांच की
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
स्वास्थ्य विभाग ने स्कूली विद्यार्थियों के साथ जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान चलाए सर्च अभियान में शहर के एक निजी अस्पताल में मलेरिया का लार्वा मिला है। निजी अस्पताल के सभी कूलरों में लार्वा मिलने के बाद हरकत में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल प्रशासन को लताड़ लगाते हुए नोटिस थमा दिया है। स्वास्थ्य विभाग के रैली के साथ चलाए सर्च अभियान के दौरान दुकानदारों में भी हड़कंप का माहौल रहा।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शशी गर्ग व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. निशी जिंदल की अगुवाई में शुक्रवार सुबह मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व एमएएसडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के साथ सिविल अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली। रैली के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकानों, घरों व निजी अस्पतालों में सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन

सर्च अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को खुराना अस्पताल में लगे सभी कूलरों में मच्छर का लार्वा मिला। निजी अस्पताल में लगे कूलरों में लार्वा मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई और अस्पताल प्रशासन को जमकर लताड़ लगाई। निजी अस्पताल प्रशासन ने गलती को सुधारने की बात कही। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शशी गर्ग ने कहा कि अगर निजी अस्पताल ही इस प्रकार की लापरवाही करेंगे तो आमजन से सहयोग की आस करना बेमानी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कड़ा रुख अपनाते हुए अस्पताल प्रशासन को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व सिविल अस्पताल से रैली निकालते हुए विद्यार्थी हाथों में बैनर लेकर नारे लगाते हुए चले। हमने ठाना है, मलेरिया मिटाना है। पानी ठहरेगा जहां, मच्छर पनपेगा वहां। ये नारे लगाते हुए विद्यार्थी सिविल अस्पताल, बस स्टैंड, सुखदेव नगर वाली गली, इंसार बाजार, लाल बत्ती चौक से होते हुए वापस सिविल अस्पताल पहुंचे। जागरूकता रैली के दौरान विद्यार्थियों व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकानदारों व लोगों को मच्छर जनित रोगों के कारण, लक्षण व बचाव के उपायों की भी जानकारी दी। विद्यार्थियों ने दुकानदारों व लोगों को पंफलेट वितरित किए।

शहर में मचा रहा हड़कंप
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता रैली के साथ चलाए सर्च अभियान से दुकानदारों में भी हड़कंप मचा रहा। खुराना अस्पताल को नोटिस मिलने की सूचना मिलने के बाद दुकानदार सभी काम छोड़कर अपने कूलरों की जांच करते दिखाई दिए। स्वास्थ्य विभाग के सर्च अभियान के दौरान रास्ते में पड़ने वाली दुकानों व अस्पताल में रखे कूलरों व फ्रिज की जांच की। खुराना अस्पताल के अलावा सभी स्थानों पर व्यवस्था ठीक मिली।


मच्छर पनपने से रोकने के उपाय
- अपने घर के आस-पास पानी जमा ना होने दें, क्योंकि खड़े हुए पानी में ही मच्छर पनपता है।
- प्रत्येक रविवार को ड्राई-डे मनाएं। यानि कूलर, फूलदान, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों, होदी को सूखाकर पानी भरें।
- कूलर प्रयोग में ना लाए जा रहे हों तो साफ व सुखाकर ही रखें।
- पानी से भरे गड्ढों को मिट्टी से भर दें और यदि संभव हो तो इस सप्ताह उसमें काला तेल डाल दें।
- मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहने, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें या मच्छरनाशक क्रीम का इस्तेमाल करें।
- घर के दरवाजे व खिड़कियों पर उपुयक्त जाली इस्तेमाल करें।
- बुखार होने पर अच्छे डॉ. की सलाह लें

लार्वा पाए जाने पर कटेगा चालान
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शशी गर्ग ने बताया कि मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग भरसक प्रयास कर रहा है। लोगों को भी इसमें सहयोग करना चाहिए। शुक्रवार को सिविल अस्पताल से निकाली जागरूकता रैली के साथ चलाए सर्च अभियान के दौरान खुराना अस्पताल में लगे सभी कूलरों में मच्छर का लार्वा मिला है। अस्पताल प्रशासन को नोटिस थमाया है। अस्पताल के कूलरों में लार्वा मिलना बड़ी लापरवाही है। स्वास्थ्य विभाग का सर्च अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। यदि घरों व कार्यालयों में मच्छर का लार्वा पाया जाता है तो उसका चालान या जुर्माना किया जाएगा। बीमारियों की रोकथाम के लिए आमजन को भी स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed