फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -बिजली निगम अधिकारियों पर अनदेखी के लगाए आरोप

-बिजली निगम अधिकारियों पर अनदेखी के लगाए आरोप

Tue, 18 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
-बिजली निगम अधिकारियों पर अनदेखी के लगाए आरोप
स्कूल के पास लटक रहे बिजली के जर्जर तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सनौली।
राजकीय कन्या सीसे स्कूल बापौली के नजदीक गली पर जर्जर होकर लटक रही बिजली की तारों से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की लटकती जर्जर तारों से ग्रामीणों में हादसे का अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति रोष जाहिर करते हुए तारों को ठीक करवाने की मांग की है।

ग्रामीण प्रदीप, गौरव, सुनील, राजपाल, मीना, संतोष, रेखा, राजेश व महाबीर ने बताया कि गांव बापौली में वाल्मीकि बस्ती व स्कूल के साथ लगती गली पर बिजली की तार जर्जर होकर काफी नीचे लटक गई हैं। तारें लकड़ी की खंभे पर लगाई हुई है। जो आए दिन टूट कर गिरते रहते है। कई बार लकड़ी के पोल से तारों को हटा कर सीमेंट के खंभे पर लगाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। अगर बिजली की लटकती तारों को जल्द ठीक नहीं किया गया तो किसी भी समय कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है। इस संदर्भ में एसडीओ आरएम हुड्डा का कहना है कि उन्हें किसी तरह की शिकायत नहीं मिली। अगर बिजली की तारें लटक रही है तो उन्हें ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed