{"_id":"6931fbbfad9def11a7007904","slug":"1675-lakh-duped-on-pretext-of-sending-to-canada-panipat-news-c-244-1-pnp1001-148244-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कनाडा भेजने का झांसा देकर 16.75 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कनाडा भेजने का झांसा देकर 16.75 लाख ठगे
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र के ऊझा गेट निवासी प्रेम सिंह ने ने मोहाली की एक फर्म रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीस सोल्यूशन के 11 सदस्यों पर बेटे को कनाडा भेजने का झांसा देकर 16.75 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी।
प्रेम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास दो बेटे हैं। छोटे बेटे विजय की उम्र 22 साल है। फरवरी 2023 में बेटे विजय की मुलाकात अमित शर्मा से हुई। आरोपी ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया। विजय ने विदेश जाने का मन बना लिया। जिसके बाद वह कंपनी के कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर उनकी 17 लाख रुपये में कनाडा का वीजा दिलाने का सौदा तय हो गया। जिसके बाद उन्होंने अलग ट्रांजेक्शन करते हुए कंपनी के खाते में 16 लाख 75 हजार रुपये जमा करा दिए।
पैसे जमा होने के बाद कंपनी ने जनवरी 2024 तक वीजा तैयार करने का आश्वासन दिया। लेकिन इसके बाद न तो वीजा मिला और उनके पैसे वापस किए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अमित शर्मा, रिया, सौरव, जसप्रीत, गुरुकर्ण, इंद्रजीत, प्रिंस, मनोज, नवजोत, हरप्रीत सिंह, आदित्य आदि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चांदनीबाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।