{"_id":"5c685f52bdec2208d27b1d53","slug":"161550344018-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू के जिलाध्यक्ष बने सत्यनारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू के जिलाध्यक्ष बने सत्यनारायण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू के जिलाध्यक्ष बने सत्यनारायण
अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा। मार्केट कमेटी मतलौडा में भारतीय किसान यूनियन की मीटिंग यूनियन प्रदेश अध्यक्ष रतन मान की अध्यक्षता में हुई। जिला की कार्यकारिणी गठन करने के लिए मीटिंग हुई। प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि उनका उदे्श्य संगठन को मजबूत करना है और संगठन का उदे्श्य किसानों की बदहाली को रोकना है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन का दुरुपयोग किया जा रहा है। यूनियन का एक ही झंडा है। संगठन किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि जो भारतीय किसान यूनियन का दुरुपयोग कर रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संगठन ने मांगें रखी कि हरियाणा सरकार, दिल्ली सरकार की तरह किसानों को और मजदूरों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए। इसके अलावा जीव-जंतुओं द्वारा जो किसानों की फसल खराब होती है, उसकी सुनिश्चित आय दी जाए व स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की जाए। वहीं जिला की जिम्मेदारी सत्यनारायण को सौंपी गई।