फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   नैना चौटाला ने भाजपा पर किया सीधा हमला बोली-बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ की शुरुआत करने वाले प्रदेश में महिलाओं पर हो रहा है सबसे ज्या

नैना चौटाला ने भाजपा पर किया सीधा हमला बोली-बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ की शुरुआत करने वाले प्रदेश में महिलाओं पर हो रहा है सबसे ज्या

Mon, 24 Dec 2018 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
नैना चौटाला ने भाजपा पर किया सीधा हमला बोली-बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ की शुरुआत करने वाले प्रदेश में महिलाओं पर हो रहा है सबसे ज्या

विज्ञापन
नैना चौटाला ने भाजपा पर किया सीधा हमला बोलीं - बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ की शुरुआत करने वाले प्रदेश में महिलाओं पर हो रहा है सबसे ज्याद अत्याचार
इसराना। जननायक जनता पार्टी द्वारा हरी चुनरी चौपाल का आयोजन रविवार को इसराना विधान सभा क्षेत्र के गांव मांड़ी में किया गया। कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि डबवाली की विधायिका नैना चौटाला ने भाजपा पर सीधा हमला बोला। इशारों इशारों में अपने देवर पर तंज कसे। मांड़ी पहुंचने पर महिलाओं ने नैना चौटाला का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नैना चौटाला ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं की शुरूआत प्रधानमंत्री ने हरियाणा से की थी। इन चार सालों में बेटियों व महिलाओं के प्रति अपराध सबसे ज्यादा प्रदेश में बढ़े है। बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हरियाणा महिलाओं पर होने वाले अपराधों में नंबर वन बन गया है। नैना चौटाला ने महिलाओं को जीन्द रैली को कामयाबी करने की बधाई भी दी। प्रदेश में शुरू किए गए हरी चुनरी चौपाल का कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को संगठन से जोड़ा जा रहा है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रतिपक्ष नेता पर तंज कसते हुए नैना चौटाला ने कहा कि जो लोग मां शब्द की कद्र नहीं कर सकते उनसे प्रदेश की भलाई की आशा कैसे की जा सकती है। नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला को आड़े हाथों लेते हुए डबवाली से विधायिका नैना चौटाला नैना ने मां प्रस्ताव पढ़ने की सलाह दे डाली। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से आह्वान किया कि जो मां की ममता का अपमान करें उसे वोट की चोट देकर मां की परिभाषा समझाने का काम करना है।
विज्ञापन

मेयर के चुनाव में हरियाणा में इनेलो का कोई भी मेयर चुनकर नहीं आया है इससे साबित होता है कि इनेलो का युग खत्म हो गया है। आने वाले विधान सभा चुनाव में प्रदेश में जजपा की सरकार बनने जा रही है। जननायक जनता पार्टी की सरकार बनने पर बुजुर्ग महिलाओं को 55 साल की उम्र पूरी करते ही बिना किसी अतिरिक्त शर्त पेंशन दी जाएगी। बेरोजगार युवाओं को प्राइवेट कंपनियों में 75 प्रतिशत नौकरियां दी जाएगी। हर गांव स्तर पर मोबाइल डिस्पेंसरी की सुविधाएं पहुंचाई जाएगी। इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी महिला विंग की प्रदेशाध्यक्षा शीला भ्याण, फूलवती देवी, बिमला कादियान, तेलु राम जोगी, राजेंद्र लितानी, पदमा सिंगला, सुरेंद्र धैला, लक्ष्मी जागलान, सरिता मोर, सुरेश काला, शुगन चन्द, निर्मला वर्मा, बबीता दहिया, मीनाक्षी बालियां, देवेंद्र कादियान, बलवान बालमिकि, जयदेव नौल्था, गुरचरण सिंह, हरदीप पसीना, अजय सिंह, सत्यवान झंड़ा, मिनाक्षी वालिया व ज्योति मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed