{"_id":"5974f2b44f1c1b205d8b4838","slug":"161500836532-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई हरियाली तीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई हरियाली तीज
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से मनाई हरियाली तीज
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। भारत विकास परिषद पानीपत ने धूमधाम से हरियाली तीज उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, भाजपा नेता सुरेंद्र रेवड़ी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. परमजीत पाहवा, विशिष्ट अतिथि समाजसेविका लक्ष्मी पालीवाल व प्रांतीय महासचिव श्री अमरनाथ शर्मा रहे। शाखा अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, जिलाध्यक्ष शिव कुमार मित्तल, प्रांतीय संयोजक सुरेश रावल ने अतिथियों का स्वागत किय। आभा त्यागी व सीमा अग्रवाल ने महिलाओं व बच्चों के लिए रोमांच भरे खेल करवाए। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किए व महिलाओं ने हरियाली तीज के गीत गाए।
मुख्यातिथि रोहिता रेवड़ी ने कहा कि आज आधुनिक युग में लोगों का रुझान त्योहारों में कम होता जा रहा है। हमारे त्योहार हमारी सभ्यता व संस्कृति का अहम हिस्सा है। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. परमजीत पाहवा ने तीज के महता को बताया व भारत विकास परिषद द्वारा पूरे देश व प्रदेश में किए जा रहे कार्यों व प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी पालीवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति व त्योहारों के बारे में जानने को मौका मिलता है। मंच संचालन डॉ. यशदेव त्यागी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक राजेश गोयल, सीए सोनू गोयल, गिरीश शर्मा व सीमा अग्रवाल रहे। इस मौके पर सीए सतीश गर्ग, कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सुशील गोयल, लालचंद तायल, धर्मबीर गोयल, मुकेश अरोड़ा, सौरभ सिंघल, कुलभूषण नारंग व गोविंद सैनी मौजूद रहे।