{"_id":"595943484f1c1bec5e8b4abd","slug":"161499022152-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से घर का नंबर लेकर फोन से साधा जा रहा है संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से घर का नंबर लेकर फोन से साधा जा रहा है संपर्क
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी ने बिहार से आए नाबालिग पकड़े
पानीपत। जीआरपी ने स्टेशन परिसर से चेकिंग के दौरान बिहार से भागकर पानीपत स्टेशन पर आए नाबालिग को बरामद कर लिया। जीआरपी की पूछताछ में उसने अपना नाम प्रदीप कुमार बताया। वह बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है। बताया कि उसके माता-पिता ने किसी बात पर उसकी पिटाई कर दी तो वह ट्रेन में बैठा और पानीपत आ गया। इस बारे में जीआरपी थाना प्रभारी बृजपाल राणा ने बताया कि नाबालिग की बातों से लग रहा है कि मंदबुद्धि है। कल रात किसी बात को लेकर इसकी पिटाई घरवालों ने कर दी तो वह परिजनों को बताए बिना ट्रेन में बैठकर पानीपत आ गया। चेकिंग के दौरान ट्रेन में यह लड़का मिला। अब नाबालिग के घर का मोबाइल नंबर लेकर परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। परिजनों को पानीपत बुलाकर बच्चे को सौंप दिया जाएगा।