फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   16 nominations canceled in all four assembly constituencies

Panipat News: चारों विधानसभा क्षेत्र में 16 नामांकन रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
16 nominations canceled in all four assembly constituencies
पानीपत। विधानसभा चुनाव को लेकर छंटनी में 16 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए हैं। इनमें सभी राष्ट्रीय पार्टियों के मुख्य उम्मीदवारों के साथ कवरिंग के लिए भरे नामांकन हैं। अब चुनाव मैदान में 42 उम्मीदवार मैदान में हैं। सोमवार दोपहर बाद तीन बजे तक नाम वापसी हो सकेंगी। इसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न जारी किया जाएगा। इन सबके बीच चारों विधानसभाओं में चुनावी रंग चढ़ने लगा है। प्रत्याशी अल सुबह से देर रात तक लोगों के साथ संपर्क में लगे हुए हैं। वहीं रुठों को मनाने के साथ आजाद प्रत्याशियों के चलते चुनाव पर पड़ने वाले असर का जमा घटा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन की छंटनी का दिन रहा। चारों विधानसभा के आरओ की देखरेख में नामांकन की छंटनी का कार्य
सुबह ही शुरू कर दिया गया।
हर विस से चार-चार नामांकन रद्द
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों व निर्दलियों सहित 16 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच के बाद चार के नामांकन रद्द किए गए हैं। यहां 12 लोग चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन

पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र से विभिन्न राजनीतिक दलों व निर्दलियों सहित 17 ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिसमें चार का जांच के बाद रद्द किया गया। अब यहां 13 लोग मैदान में हैं। इसराना में विभिन्न राजनीतिक दलों व निर्दलीय 13 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें चार का जांच के बाद रद्द पाया गया। यहां नौ लोग चुनाव मैदान में हैं। समालखा विधानसभा क्षेत्र से 12 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें चार का जांच के बाद रद्द पाया गया। वह आठ लोग चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed