फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   16.50 lakh cash and 25 tola gold stolen from the house of elderly couple who went to Delhi, accused the servant

दिल्ली गए बुजुर्ग दंपती के घर से नौकर 16.50 लाख रुपये और 25 तोले सोना चोरी कर भागा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
16.50 lakh cash and 25 tola gold stolen from the house of elderly couple who went to Delhi, accused the servant
पानीपत। देवी मूर्ति कॉलोनी स्थित एक मकान से 16.50 लाख रुपये नकदी और करीब 25 तोले सोना चोरी हो गया। बुजुर्ग दंपती नौकर को घर छोड़कर निजी काम से दिल्ली गए थे। घर लौटे तो चोरी का पता चला। नौकर लापता मिलने पर दंपती ने उसी पर चोरी का शक जताया और शहर थाना पुलिस को उसके खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकयत में देवी मूर्ति कॉलोनी निवासी उमेश कुमार (68) ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मकान में रहता है। उसकी दो बेटियों की दिल्ली में शादी हुई है। बेटा अमेरिका में रहता है। घर की देखभाल के लिए नौ माह पहले यूपी के रायबरेली निवासी एक नौकर शुभम शर्मा उर्फ शिवम पुत्र रविकांत शर्मा को रखा था। वह उसी दिन से घर में काम करता है। शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे वह पत्नी के साथ निजी काम के लिए दिल्ली गए थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर लौटे तो मकान की पहली मंजिल पर मुख्य गेट के साथ खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी। इसके बाद दंपती ने अंदर जाकर देखा तो स्टोर और आलमारियों में रखी करीब 16.50 लाख रुपये की नकदी समेत करीब 20-25 तोले सोना चोरी मिला।
विज्ञापन

उमेश का कहना है कि उनके अलावा नौकर शुभम उर्फ शिवम को आलमारी और स्टोर की चाबी के बारे में पता था। उमेश ने पुलिस को कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि यह चोरी उनके नौकर और उसके साथियों ने मिलकर की है। पुलिस से गुहार लगाई कि उनका चोरी गया कैश और आभूषण बरामद करवा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। चोरी की वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed