फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   157 people have lost their lives on the railway line in 10 months, neither the people are taking care nor the responsible people are paying attention.

Panipat News: रेलवे लाइन पर 10 माह में जान चुकी 157 की जान, न लोग संभले न जिम्मेदारों का ध्यान

Mon, 24 Nov 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 24 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
157 people have lost their lives on the railway line in 10 months, neither the people are taking care nor the responsible people are paying attention.
स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करते यात्री। संवाद
पानीपत। जिले में रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। प्रत्येक दो दिन में एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर जान गवां रहा है। 10 माह मे यह आंकड़ा 157 तक पहुंच गया। इसके बावजूद भी न तो लोग ही संभल रहे हैं और न ही जिम्मेदार अधिकारी सबक लेने को तैयार हैं। रेलवे स्टेशन पर थाने के सामने से ही लोग धड़ल्ले से रेलवे लाइन पार रहे हैं। फुट ओवर ब्रिज होने के बावजूद भी लोग ट्रैक से पार करने का जोखिम उठा रहे हैं। उधर, आरपीएफ द्वारा लाइन पार करने वालों पर कार्रवाई करती है। लेकिन 10 माह में मात्र 150 लोगों के खिलाफ भी यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

रविवार को रेलवे स्टेशन और आस-पास रेल लाइन पार करने के मामलों की पड़ताल की। प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में लोग रेल लाइन पार करते हुए दिखाई दिए। आरपीएफ और जीआरपी थाने के सामने ही एक युवक बिना किसी डर के लाइन पार कर गया। उधर, करीब 12 बजे इंटर सिटी एक्सप्रेस के आने से चंद मिनट के पहले बड़ी संख्या में यात्रियों ने प्लेटफॉर्म नंबर एक से दो और दो से एक पर पहुंचने के लिए जान जोखिम में डालकर रेल लाइन पार की, जबकि जिस जगह से लोग लाइन कर रहे हैं उसके चंद कदमों की दूरी पर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए फुटओवर ब्रिज बनाया गया है। उधर, ट्रेन में सामान बेचने वाले वेंडर भी बिना किसी खौफ के रेल लाइनों को ही पार करते नजर आए।
विज्ञापन

यहां होते हैं सबसे अधिक हादसे
पानीपत में सबसे अधिक हादसे रेलवे स्टेशन, गोहना रोड फ्लाईओवर के पास, बाबरपुर रेल लाइन और असंध रोड फ्लाईओवर के नीचे होते हैं।

10 माह में जा चुकी है 150 की जान
पानीपत में रेलवे लाइन पर होने वाली मौत का आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ा है। पिछले 10 माह में रेलवे लाइन 157 से जान जा चुकी हैं। जिनमें 19 महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से 116 की ही शिनाख्त हुई है। 41 की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ द्वारा लगाया जाता है 500 रुपये का जुर्माना
रेलवे लाइन पार करना कानून अपराध की श्रेणी में आता है। रेल लाइन पार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदारी आरपीएफ को दी गई है। रेल लाइन पार करते हुए पकड़े जाने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। पिछले 10 माह में जीआरपी द्वारा मात्र 150 लोगों पर ही जुर्माने की कार्रवाई की गई है।

रेलवे लाइन पार करने के मामले में आरपीएफ द्वारा कार्रवाई की जाती है। हादसा होने के बाद जीआरपी द्वारा कार्रवाई की जाती है।
-चंदन सिंह, प्रभारी थाना जीआरपी पानीपत।
रेलवे लाइन पार करने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। लेकिन फिर भी लोग नहीं मानते। ट्रैक पार न करने पर लोगों को समझाया भी जाता है। अभियान चलाकर कार्रवाई भी करते हैं।
-दिनेश कुमार, प्रभारी आरपीएफ थाना पानीपत।

स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करते यात्री। संवाद

स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed