फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian railway rapid rail project for haryana

खुशखबरीः अब 45 मिनट में दिल्ली से पानीपत का होगा सफर, नीचे हाईवे ऊपर रैपिड रेल चलाने की तैयारी

Thu, 27 Jun 2019 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 27 Jun 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
indian railway rapid rail project for haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एक बड़ी खुशखबरी है। अब दिल्ली से पानीपत का रास्ता केवल 45 मिनट में तय करवाने वाले प्रस्तावित रैपिड रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट का काम अगले महीने शुरू होने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के प्लान में बदलाव किया गया है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन नए प्लान के तहत अगले महीने जमीन का सर्वे करवाने जा रहा है।

विज्ञापन


पहले यह प्रोजेक्ट हाईवे से हटके समालखा पानीपत शहर के बाहर से नहर पार कर खेतों के बीच से जानी तय था। इसका रिफाइनरी के पास अंतिम स्टॉपेज और डिपो बनना था। अब नए प्लान में अब रैपिड ट्रेन हाईवे के साथ वाली जगह से चलाने की तैयारी की गई है। यह हरियाणा की सीमा में पूरी तरह पिलर पर बने पुल के ऊपर से पानीपत पहुंचेगी।
विज्ञापन


इससे पानीपत से दिल्ली तक का सफर केवल 45 मिनट में पूरा हो जाएगा। पानीपत में इसके 5 स्टेशन बनाए जाएंगें, वहीं भैंसवाल में इसका डिपो बनेगा जो 25 एकड़ में तैयार किया जाएगा। रैपिड ट्रेन चलाने की घोषणा वर्ष 2013 में ही हो गई थी लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार में तालमेल की कमी के कारण प्रोजेक्ट रुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल जून में नई दिल्ली में हुई एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की 36वीं बैठक में प्रोजेक्ट का रास्ता साफ हो गया। बैठक में शहरी विकास एवं संसदीय मामलों के तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने सीएम मनोहर लाल से इस बारे में चर्चा की और काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए। इस प्रोजेक्ट के निर्माण में नई जमीन खरीदना बड़ी चुनौती थी। ऐसे में इसका हल निकालते हुए अब हाईवे के साथ पूर्व की साइड में एलिवेटेड रैपिड रेल कॉरीडोर बनाना तय किया गया है।

इतनी लागत

indian railway rapid rail project for haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यह कॉरिडोर एनसीआर से जुड़े 72 हजार करोड़ रुपए के आरआरटीएस का एक हिस्सा है। दिल्ली-पानीपत के अलावा दिल्ली-अलवर (180 किमी) और दिल्ली- मेरठ (90 किमी) रैपिड ट्रेन प्रोजेक्ट भी इसमें शामिल है।

विकास मंत्रालय एनसीआरपीबी को 2814 करोड़ रुपए, दिल्ली सरकार को 684 करोड़ और हरियाणा सरकार को 2129 करोड़ रुपए देने होंगे। 7502 करोड़ लोन, 5627 करोड़ पीपीपी से जुटाए जाएंगे। दिल्ली से पानीपत तक इस पर अनुमानित 130 करोड़ प्रति किलोमीटर खर्च आएगा।

125 एकड़ में बनेगा भैंसवाल डिपो 
रैपिड ट्रेन के कोच 22 मीटर लंबे होंगे। रेल से उलट इसमें लगेज स्पेस भी होगा। जिला नगर योजनाकार अधिकारी अरविंद्र ढुल ने बताया नए प्लान के तहत हाईवे के साथ पुल पर ट्रेन चलेगी। हर स्टेशन करीब 5 एकड़ में होगा।

भैंसवाल के पास 125 एकड़ जमीन में डिपो बनाया जाएगा। यहां पंचायती जमीन को लिया जाएगा। पानीपत में हरिद्वार बाइपास की ओर हाईवे के साथ ड्रेन-1 की सिंचाई विभाग की जमीन है। इसके ऊपर स्टेशन बनेगा। सचिवालय के पास स्काईलार्क, सर्कस मैदान पीडब्ल्यूडी कार्यालय की जमीन को मिलाकर स्टेशन बनना तय किया है।

ये है नया प्लान :

नए प्लान के तहत सराय कालेखां से ट्रेन चलेगी। आरपी से कश्मीरी गेट तक अंडर ग्रांड कॉरिडोर होगा। बुरानी स्टेशन, मुकरबा चौक, कुंडली, केएमपी रोड के पास राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के सामने हाईवे के साथ पूर्व की तरफ स्टेशन बनेगा। मुरथल गन्नौर में पूर्व पश्चिम दोनों तरफ स्टेशन होंगे। हसनपुर के पास डिपो बनेगा।

समालखा में पावटी रोड पर, पानीपत में एनएफएल के पास हरिद्वार बाइपास पर, मिनी सचिवालय के सामने स्टेशन बनेगा। फिर बरसत रोड से होते हुए ड्रेन-2 के पास भैंसवाल के पास अंतिम स्टॉपेज डिपो बनेगा।

पहले यह था प्लान :
रैपिड रेल की लाइन 111 किलोमीटर लंबी होगी। इसमें 88.7 किलोमीटर हरियाणा में है। पहले यह 100.3 किलोमीटर का रास्ता जमीन पर 2.7 किलोमीटर एलिवेटेड होना था। दिल्ली में कश्मीरी गेट से शुरू होकर कॉरिडोर पश्चिम की तरफ समालखा के ऊपर से और फिर पानीपत में दो नहरों के बीच से क्रॉस करते हुए खेतों की जमीन से होकर आईओसीएल रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स समेत कुल 12 स्टेशन बनने थे। रिफाइनरी के पास ही स्टॉपेज डिपो बनना था। शहर का सिटी स्टेशन असंध रोड पुलिस चौकी के तय हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed