फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   योग दिवस की फाइनल रिहर्सल होगी 20 जून को, आज मैराथन

योग दिवस की फाइनल रिहर्सल होगी 20 जून को, आज मैराथन

Wed, 19 Jun 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
योग दिवस की फाइनल रिहर्सल होगी 20 जून को, आज मैराथन
पानीपत। योग सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित ऐसा ज्ञान का भंडार है जो मन, वचन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। विश्व का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहे इसी के दृष्टिगत प्रति वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विश्व का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में इसे मनाया जाएगा। 20 जून की सुबह 6:30 बजे सेक्टर 13-17 में फाइनल रिहर्सल होगी और 21 जून की सुबह 5:30 बजे योग दिवस का आयोजन होगा।
विज्ञापन

पानीपत में मुख्य समारोह हुड्डा के 13-17 सेक्टर के हेलीपैड स्थल पर आयोजित होगा। इस समारोह की मुख्य अतिथि शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी होंगी। अतिरिक्त उपायुक्त प्रीति ने बताया कि जिले की सभी धार्मिक, सामाजिक और सभी क्लब, शिक्षण संस्थाएं व जनता में विश्व योग दिवस के प्रति उत्साह देखने में आ रहा है। इस बार का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्व के सभी रिकार्ड तोड़ देगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व बुधवार को सुबह छह बजे हुड्डा के 13-17 सेक्टर के हेलीपैड स्थल से एक मैराथन दौड़ व साइकिल दौड़ का आयोजन किया जाएगा। मैराथन दौड़ मुख्य स्थलों से होते हुए हेलीपैड स्थल पर आकर संपन्न होगी और साइकिल दौड़ लघु सचिवालय में आकर संपन्न होगी।
विज्ञापन

इसराना और समालखना की अनाज मंडी में होगा आयोजन : योग दिवस का आयोजन इसराना विधानसभा क्षेत्र की नई अनाज मंडी में होगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार होंगे। समालखा विधानसभा क्षेत्र का विश्व योग दिवस समारोह नई अनाज मंडी समालखा में होगा, इस समारोह के मुख्य अतिथि विधायक रविंद्र मच्छरौली होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन सेवा दल की रहेगी सहभागिता : भारत की विरासत और स्वस्थ रहने की शैली योग के लिए लोगों को प्रेरित करने को जन सेवा दल की भी सहभागिता रहेगी। जन सेवा दल के प्रधान कैलाश ग्रोवर व उप प्रधान किशन मनचंदा ने जनसेवा दल के कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि जन सेवा दल का आयोजन में पूरा सहयोग रहेगा।

पशुपालन विभाग की डिस्पेंसरी के माध्यम से योग के लिए करेगा जागरूक : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर उपनिदेशक पशुपालन विभाग के कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपनिदेशक संजय अंतिल ने की। बैठक में पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य हरिओम तायल, आचार्य नक्षत्रपाल कौशिक, ईशम सिंह फौजी के अलावा सभी चिकित्सकों ने भाग लिया। उपनिदेशक ने कहा कि उनके विभाग की डिस्पेंसरी अधिकतर गांव में हैं। इनके माध्यम से भी लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाए। अतिरिक्त उपायुक्त प्रीति ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेेें। इसके लिए वे आवेदन पत्र नगर निगम के लाल बत्ती कार्यालय और लघु सचिवालय के एसडीएम कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त कर जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा आनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed