{"_id":"5cf2bfb9bdec2207186a6e19","slug":"155941271113-panipat-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से नीचे गिरी महिला, बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से नीचे गिरी महिला, बेहोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर एक महिला चलती ट्रेन से गिरकर बेहोश हो गई। ट्रेन रुकते ही महिला के परिजन दौड़कर उसके पास पहुंचे। बेहोशी की हालत में महिला को देख यात्रियों की भीड़ लग गई। परिजनों ने चीफ टिकट इंस्पेक्टर (सीटीआई) पर जुर्माने से अधिक रुपये मांगने का आरोप लगाया। आरपीएफ के जवान प्रवीन कुमार ने स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। घटना के लगभग आधे घंटे बाद एंबुलेंस स्टेशन पहुंची तो महिला को उपचार के सामान्य अस्पताल भेजा गया।
एकता विहार कॉलोनी निवासी कैलाश चंद ने बताया कि वह पत्नी मीनू यादव और तीन बेटों के साथ मऊ से पानीपत आ रहा था। दिल्ली से जन शताब्दी एक्सप्रेस 12057 अप में टिकट लेकर उसमें सवार हो गया। सोनीपत रेलवे स्टेशन पार करते ही सीटीआई मंजू बोस ने उनसे टिकट मांगी। सामान्य टिकट दिखाने पर 1200 रुपये जुर्माना की पर्ची काट दी। 1500 रुपये मांगने लगी। कैलाश ने 500 रुपये से अधिक रुपये न होने की बात कही तो सीटीआई बहस करने लगी। धमकाते हुए कार्रवाई कर जेल भेजने की चेतावनी भी दी। कुछ देर तक चली बहस के दौरान ही ट्रेन पानीपत रेलवे स्टेशन पहुंच गई। कैलाश परिवार सहित स्टेशन पर उतरने लगा तो सीटीआइ ने उसे रोकने की कोशिश की। पत्नी मीनू यादव को अचानक चक्कर आ गया। चलती ट्रेन से नीचे प्लेटफार्म नंबर 3 पर गिर गई। गनीमत रही कि महिला को हादसे में कोई गंभीर चोट नहीं आई। चिकित्सकोें ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
परिवार जनरल टिकट लेकर आरक्षित कोच में सफर करते मिला था। कार्रवाई कर 1200 रुपये जुर्माना लगाया। यात्री कैलाश ने 500 रुपये जमा कराए। रुपये न होने की बात कहकर बहस करने लगा। जुर्माने से अधिक रुपये मांगने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
- मंजू बोस, सीटीआई।