फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   152 selected in Khel Mahakumbh trials

Panipat News: खेल महाकुंभ के ट्रायल में 152 का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
152 selected in Khel Mahakumbh trials
वॉलीबाल के ट्रायल देते हुए खिलाड़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। खेलों में प्रतिभा दिखाकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का सपना लेकर खिलाड़ियों ने खेल महाकुंभ के ट्रायल में भाग लिया। विभिन्न खेलों के ट्रायल में 152 खिलाडि़यों का चयन हुआ। सबसे ज्यादा कबड्डी में 28 चयनित हुए।
विभिन्न स्टेडियमों में आयोजित ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स, तीरंदाजी, जूडो, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग और कबड्डी में खिलाड़ियों ने चयन के लिए दम दिखाया। सिवाह स्टेडियम, शिवाजी स्टेडियम और बुड़शाम स्टेडियम में ट्रायल के लिए खिलाड़ी जुटे।
विज्ञापन

सिवाह स्टेडियम में एथलेटिक्स, तीरंदाजी और जूडो के ट्रायल आयोजित किए गए। एथलेटिक्स में करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 25 लड़कों का चयन किया गया। एथलेटिक्स ट्रायल सीनियर कोच महिपाल, विशाल अहलावत, सुषमा देवी की देखरेख में हुए। तीरंदाजी के ट्रायल में 11 लड़कों ने भाग लिया, जिनमें से सात खिलाड़ियों का चयन हुआ। वहीं, जूडो में लड़कों और लड़कियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई। इस खेल में 15 लड़कों और 25 लड़कियों ने ट्रायल दिया। इनमें से सात लड़कों और सात लड़कियों का चयन किया गया। कोच जगबीर की देखरेख में यह ट्रायल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवाजी स्टेडियम में वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक और बॉक्सिंग के ट्रायल आयोजित किए गए। वॉलीबॉल में 43 लड़कियों और 45 लड़कों ने भाग लिया। इनमें से 12 लड़कियों और 12 लड़कों का चयन किया गया। यह ट्रायल कोच सन्नी की देखरेख में हुए। जिम्नास्टिक में लड़कों और लड़कियों की ओर से छह-छह खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। इनमें से पांच-पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ।
बॉक्सिंग के ट्रायल में करीब 150 लड़के और लड़कियां शामिल हुए। इनमें से 10 लड़कों और 10 लड़कियों को चयनित किया गया। बास्केटबॉल में 45 लड़के-लड़कियों ने भाग लिया जिसमें 12 लड़के और 12 लड़कियों का चयन हुआ।
कबड्डी के ट्रायल बुड़शाम स्टेडियम में आयोजित किए गए। इसमें 33 लड़कियों ने भाग लिया, जिनमें से 14 का चयन किया गया। वहीं, लड़कों की श्रेणी में 50 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। इनमें से 14 खिलाड़ियों का चयन हुआ। यह ट्रायल कोच विनोद की देखरेख में हुआ।


खेल महाकुंभ में विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखने के लिए ट्रायल लिए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देना और खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाना है। - सत्यवीर पोसवाल, जिला खेल अधिकारी।

खेलों में चयनित खिलाड़ी
एथलेटिक्स
: 25
तीरंदाजी
: 7
जूडो : 14 (7 लड़के और 7 लड़कियां)
वॉलीबॉल
: 24
जिम्नास्टिक
: 10
बॉक्सिंग
: 20
बास्केटबॉल
: 24
कबड्डी
: 28

वॉलीबाल के ट्रायल देते हुए खिलाड़ी।

वॉलीबाल के ट्रायल देते हुए खिलाड़ी।

वॉलीबाल के ट्रायल देते हुए खिलाड़ी।

वॉलीबाल के ट्रायल देते हुए खिलाड़ी।

वॉलीबाल के ट्रायल देते हुए खिलाड़ी।

वॉलीबाल के ट्रायल देते हुए खिलाड़ी।

वॉलीबाल के ट्रायल देते हुए खिलाड़ी।

वॉलीबाल के ट्रायल देते हुए खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed