फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   रिफाइनरी में मेकेनिकल फाल्ट आने से पानीपत से जींद जाने वाली ट्रेन हुई रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा, 200 यात्रियों को करना पड़ा

रिफाइनरी में मेकेनिकल फाल्ट आने से पानीपत से जींद जाने वाली ट्रेन हुई रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा, 200 यात्रियों को करना पड़ा

Wed, 03 Apr 2019 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
रिफाइनरी में मेकेनिकल फाल्ट आने से पानीपत से जींद जाने वाली ट्रेन हुई रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा, 200 यात्रियों को करना पड़ा
रिफाइनरी के पास ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते पानीपत से जींद जाने वाली ट्रेन हुई रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

फोटो संख्या- 36 से 39
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत
पानीपत से जींद जाने वाली पैसेंजर ट्रेेन किसी मेकेनिकल फाल्ट होने के कारण अचानक रद्द करनी पड़ी, जिसके बाद यात्रियों ने स्टेशन में हंगामा करना शुरू कर दिया। यात्रियों ने कहा कि ट्रेन के चलने का समय 8 बजकर 15 मिनट था, लेकिन उन्होंने बिना किसी जानकारी दिए ही ट्रेन को रद्द कर दिया है, जिसके कारण सैकड़ों की संख्या में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। यात्रियों ने आरोप लगाया है कि जब ट्रेन को रद्द करनी थी तो टिकट क्यों दी थी, तभी उनको बोल देते की वह सभी बस से जींद चले जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिसके कारण यात्रियों को पूरी रात स्टेशन पर ही सोना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि रात 10 बजे न कोई जींद वाली बस है और न ही कोई ट्रेन, जिसके कारण उनको काफी नुकसान हो सकता है।
जानकारी देते हुए गांव पिल्लूखेड़ा निवासी राधा ने बताया कि उसने शाम 5 बजे ही जींद की टिकट ले ली थी, जिसके बाद 8 बजकर 20 मिनट पर उनको सूचना दी गई की पानीपत से जींद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई है, जिसका उन्होंने कोई कारण नहीं बताया। जब उन्होंने उसका कारण पूछने का प्रयास किया तो उनके साथ अच्छा व्याहार नहीं किया। जिसके बाद सभी लोगों ने स्टेशन के अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रकट किया। उन्होंने बताया कि ट्रेन को पानीपत से जींद के लिए 8 बजकर 15 मिनट पर रवाना होना था, लेकिन ट्रेन स्टेशन पर जैसे आकर रुकी तभी अधिकारियों ने कहा कि यह ट्रेन जींद नहीं जाएगी। यह ट्रेन अब रात को यहीं रुकेगी और सुबह तक जींद के लिए रवाना होगी। जिसके बाद उनकी टिकट वापस ली गई। उन्होंने कहा कि रात के समय जींद जाने का कोई साधन ना होने के कारण सैकड़ों लोगों ने रेलवे स्टेशन पर लेटकर ही रात गुजारी पड़ेगी।
विज्ञापन

पानीपत से जींद करता हूं अप डाउन - सुनील
जींद निवासी सुनील का कहना है कि वह रोजाना पानीपत से जींद अप डाउन करता है, लेकिन इस बार उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसका कहना है कि उसे किसी जरूरी काम से मंगलवार को ही घर जाना था, इसलिए उसने पहले ही छुट्टी तक ले ली है, लेकिन ट्रेन रद्द होने के कारण उसे पानीपत ही रुकना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिफाइनरी ट्रैक पर मरम्मत कार्य चलने से की गई ट्रेन रद्द - धीरज कपूर
रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर का कहना है कि उनको अचानक ही ट्रेन को रोकनी सूचना दी गई थी, पहले ऐसी कोई सूचना नहीं थी। ट्रेन को पानीपत में रोकने का मुख्य कारण यह है कि रिफाइनरी में रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य चल रहा है, जिसके कारण ट्रेन को रद्द किया गया है, जैसे ही ट्रैक पर काम पूरा होगा वैसे ही ट्रेन को जींद के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed