फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख

इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख

Mon, 24 Dec 2018 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख

विज्ञापन
इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख
पानीपत। पालिका बाजार के साथ लगते चौड़ा बाजार में स्थित पाल इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान की दूसरी मंजिल में रविवार दोपहर बाद अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान के मालिक समेत कर्मचारी बाहर की ओर दौड़ पड़े। वहीं, आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया और उन्होंने अपनी दुकानें बंद कर दी। आग ने शीघ्र ही विकराल रूप धारण कर लिया। प्लास्टिक के सामान में आग लगने से उठे धुएं की गुबार से आसमान में काला धुआं छा गया। वहीं इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में लगी भीषण आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। वहीं आग दूसरी मंजिल के बाद तीसरी मंजिल में भी जा पहुंची। आग बढ़ती देख मौके पर मौजूद आसपास के दुकानदारों व दमकल कर्मियों के पसीने छूट गए। उसके बाद एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की दो ओर गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। दोपहर बाद लगभग पौने तीन बजे लगी आग पर दमकल कर्मियों के लगभग दो घंटे के कड़े प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पाल इलेक्ट्रोनिक्स के मालिक गौरव पाल पुत्र अर्जुन पाल ने बताया कि दुकान की दूसरी व तीसरी मंजिल में इलेक्ट्रोनिक्स के नए व पुराने सामान का स्टॉक रखा हुआ था। आग के कारण उसे करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है।
रास्ता न मिलने के कारण आग पर काबू पाना हो रहा था मुश्किल
आग दूसरी व तीसरी मंजिल पर लगी होने के कारण वहां तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था। दमकल कर्मियों ने साथ लगती दुकानों की छत पर जाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग और दमकल कर्मियों के बीच में दीवार बाधा बनी हुई थी। रास्ता न मिलने के कारण दमकल कर्मियों ने सामने की दुकानों की छत पर जाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं, साथ लगती दुकानों की छत पर गए दमकल कर्मियों ने साइड में लगी एक खिड़की व छत को तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

एक बार नियंत्रित होने के बाद फिर भड़की आग
पाल इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में लगभग पौने तीन बजे भड़की भीषण आग पर शाम लगभग 4 बजे काबू पा लिया गया था। गाड़ियों से पानी की सप्लाई भी बंद कर दी थी लेकिन तभी एक बार फिर तीसरी मंजिल से धुआं उठने लगा जो शीघ्र ही गहरा गया। मौके पर मौजूद दमकल कर्मियों ने तुरंत छत से रास्ता बनाने के प्रयास शुरू कर दिए। दमकल कर्मियों ने छत को तोड़ रास्ता बनाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहमे रहे दुकानदार व ग्राहक
इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में लगी आग से जहां आसपास के दुकानदारों भी आग फैलने के डर सता रहा था, वहीं ग्राहक भी काले धुएं व दुकान से आ रही हल्के धमाकों की आवज से सहमे रहे। दुकानदार सुभाष व सरबजीत ने बताया कि पालिका बाजार, इंसार बाजार व चौड़ा बाजार अति व्यस्त बाजार है। एक दुकान में आग की धटना होने पर दूसरी दुकानों में भी आग फैलने का खतरा बना रहता है। वहीं मौके पर मौजूद ग्राहकों सतीश कुमार, प्रदीप, नवीन ने बताया कि दुकान से शीशे चटकने व हल्के धमाके की आवाज आ रही थी जिससे लोगों में भय बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed